अंबाला छावनी के एसडी कॉलेज में आयोजित प्रतियोगिता के प्रतिभागी छात्र व प्राचार्य, स्टाफ। प्रवक्
- फोटो : संवाद
अंबाला। सनातन धर्म कॉलेज की मैथमैटिक्स एसोसिएशन की ओर से विद्यार्थियों की गणितीय समझ, रचनात्मक सोच और टीमवर्क को बढ़ावा देने के उद्देश्य से फास्ट एंड फ्यूरियस, मैथ ड्रिफ्ट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पूरे दिन ऊर्जा, प्रतिस्पर्धा और सीख से भरपूर रहा, इसमें विद्यार्थियों ने अत्यधिक उत्साह के साथ भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत कार्यवाहक प्राचार्या डॉ. अल्का शर्मा के प्रेरणादायक संबोधन से हुई। उन्होंने कहा कि गणित एक ऐसा विषय है जो जीवन के हर कदम पर उपयोगी है और छात्रों को इसे तार्किक, प्रयोगात्मक तथा रचनात्मक दृष्टि से सीखना चाहिए। इस दौरान आयोजित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में कुल 7 टीमों ने भाग लिया, इनमें से स्क्रीनिंग के बाद पांच टीमें फाइनल राउंड के लिए चयनित हुईं। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान बिनीता और खुशी और द्वितीय स्थान आयुष और लिशिका का रहा। ट्रेजर हंट में कबीर और खुशी शर्मा विजेता रहे। गणित विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. रजनी ने छात्रों को ज्ञान दिया।