बराड़ा। सोहता व उगाला गांव के बीच सड़क किनारे बिना किसी संकेतक के खड़ी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली के पीछे बाइक चालक टकरा गया। हादसे में बाइक चालक सभगा गांव निवासी लवली 22 वर्षीय गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए उसे एमएमयू अस्पताल में दाखिल कराया गया। बराड़ा थाना पुलिस ने घायल के मामा संजीव कुमार की तहरीर पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
भांजे को लेने आया था मामा, रास्ते में हुआ हादसा
सबका गांव निवासी संजीव कुमार ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उनका भांजा लवली 22 खानपुर दुबली की एक निजी कंपनी में कार्यरत है। 12 मार्च की शाम को उनसे मिलने सबगा गांव आया था। सात बजे दोनों अलग-अलग बाइक पर सवार होकर बीड़ बड़तौली कुरुक्षेत्र जाने के लिए निकले थे। लवली अपनी बाइक पर आगे चल रहा था कि अचानक एक वाहन की तेज लाइट उसकी आंखों में पड़ी। इतने में वह संभल पाता कि सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी। आरोप लगाया कि ट्रैक्टर चालक ने बिना किसी बैक लाइट, डिप्पर या पार्किंग सिग्नल के ट्राली को सड़क पर खड़ा किया हुआ था व यही हादसे का कारण बना।