फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: डंपर की टक्कर के बाद गिरा बाइक चालक, कुचलने से मौत

विज्ञापन
अंबाला-जगाधरी हाईवे पर हुए हादसे के बाद लगी वाहनों की लंबी-लंबी कतारें: संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। अंबाला-जगाधरी हाईवे स्थित महेश नगर ब्रह्माकुमारी चौक के निकट रविवार को दोपहर एक बजे के करीब दर्दनाक हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई। डंपर की टक्कर लगने के बाद चालक बाइक सहित आगे गिर गया। अगले टायरों से तो चालक बच गया लेकिन पिछले टायर ने बाइक चालक का सिर कुचल दिया।
विज्ञापन

हेलमेट पहना होने के बावजूद शहजादपुर के फडौली गांव निवासी रेशम (57) ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से भाग गया। महेश नगर थाना पुलिस ने डंपर अपने कब्जे में लेकर अज्ञात चालक पर मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी। मृतक के शव का सोमवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। उधर, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अंबाला-जगाधरी हाईवे के प्रभावित हुए यातायात को दुरुस्त करवाया।

अंबाला-जगाधरी हाईवे पर हुए हादसे के बाद लगी वाहनों की लंबी-लंबी कतारें: संवाद

अंबाला-जगाधरी हाईवे पर हुए हादसे के बाद लगी वाहनों की लंबी-लंबी कतारें: संवाद

अंबाला-जगाधरी हाईवे पर हुए हादसे के बाद लगी वाहनों की लंबी-लंबी कतारें: संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें