फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बूम बैरियर लगाने का काम शुरू, ठेकेदार ने कराई पैमाइश

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। छावनी रेलवे स्टेशन पर आगामी दो दिनों में बूम बैरियर स्थापित कर दिया जाएगा। इसकी तैयारी रेलवे द्वारा तय किए गए ठेकेदार ने शुरू कर दी है। रविवार को ठेकेदार और कारिंदे पैमाइश करने के लिए रेलवे परिसर में पहुंचे और उन्होंने निकासी द्वार के पास बूम बैरियर को स्थापित करने का कार्य शुरू कर दिया। इस मौके पर ठेकेदार नवीन व देवेंद्र ने बताया कि जल्द ही दोनों रास्तों पर बूम बैरियर के केबिन लगा दिए जाएंगे और कार्य शुरु कर दिया जाएगा ताकि स्टेशन पर आने वाले वाहन चालकों को सुविधा मिल सके, वहीं रेल कर्मचारियों को भी दोपहिया और चारपहिया वाहनों के मासिक पास में 25 और 30 प्रतिशत की छूट प्रदान की गई है ताकि रेल कर्मचारियों का ठेकेदार के साथ किसी प्रकार का विवाद न हो।
विज्ञापन


पिक एंड ड्रॉप सुविधा के नए रेट

गैर वाणिज्यिक दो पहिया व चार पहिया वाहन

00-10 मिनट तक कोई शुल्क नहीं
10-20 मिनट तक 40 रुपये

20-30 मिनट तक 80 रुपये
30-60 मिनट तक 120 रुपये

60-120 मिनट तक 200 रुपये


वाणिज्यिक वाहन
00-10 मिनट तक 30 रुपये

10-20 मिनट तक 50 रुपये
20-30 मिनट तक 200 रुपये


वाहन पार्किंग के रेट

समय - साइकिल - स्कूटर - ऑटो/ई-रिक्शा - कार/जीप - टैक्सी - टैंपो ट्रैवलर - बस - हेलमेट
2 घंटे - 5 - 10 - 20 - 30 - 40 - 50 - 100 - 5

2-6 घंटे - 8 - 15 - 30 - 40 - 50 - 75 - 150 - 5
6-12 घंटे - 10 - 20 - 50 - 50 - 60 - 100 - 200 - 5

12-24 घंटे - 15 - 25 - 70 - 70 - 100 - 150 - 300 - 10
24 घंटे से अधिक - 20 - 40 - 120 - 120 - 200 - 300 - 600 - 10


मासिक पास के रटे

साइकिल - स्कूटर - ऑटो/ई-रिक्शा - कार/जीप - टैक्सी - टैंपो ट्रैवलर - बस - हेलमेट
200 - 500 - 1200 - 1200 - 2000 - 3000 - 5000 - 100


रेलवे स्टेशन पर बूम बैरियर को स्थापित करने के लिए ठेकेदार को निर्देश दे दिए हैं और उन्होंने काम भी शुरु कर दिया है। बूम बैरियर लगते हुए पार्किंग सहित पिक एंड ड्रॉप की सुविधा शुरू कर दी जाएगी इसके लिए प्रत्येक प्वाइंट पर रेट से संबंधित पोस्टर भी चस्पाया जाएगा ताकि कोई विवाद न हो।
विज्ञापन

- नवीन कुमार झा, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें