फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक के नीचे आने से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। शहर से अपनी-अपनी बाइक पर कैथल अपने घर जा रहे दो भाइयों में से एक भाई को ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। इससे वह बाइक समेत ट्रक के नीचे आ गया और ट्रक उसके शरीर के ऊपर से निकल गया। घायल को राहगीरों की मदद से भाई ने शहर के नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद भाई की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

थाना सदर पुलिस को दी शिकायत में दर्शन कुमार उर्फ कर्मबीर ने बताया कि वह बालाजी नगर चौधरी पट्टी जिला कैथल का निवासी है और मेहनत मजदूरी का काम करता है। उसका छोटा भाई धर्मबीर पंचकूला में प्राइवेट नौकरी करता है। वह बुधवार को निजी काम से कैथल से अंबाला शहर आया था। इसके बाद पंचकूला से काम निपटाने के बाद उसका भाई धर्मवीर भी अंबाला शहर आ गया। दोनों अपनी अपनी बाइक थे।
इसके बाद दोनों भाई अलग-अलग बाइक पर सवार होकर घर कैथल जा रहे थे। उसका भाई धर्मबीर अपनी बाइक पर उससे आगे चल रहा था और वह अपनी बाइक लेकर भाई के पीछे पीछे चल रहा था। जैसे ही वह दोनों गांव बलाना पार करके मेन हाईवे चंडीगढ़ हिसार पर चढ़ने लगे तो चंडीगढ़ की तरफ से मेन हाईवे पर आ रहे ट्रक ने बाइक सवार उसके भाई धर्मबीर को अपनी चपेट ले लिया। इससे उसका भाई बाइक समेत ट्रक के नीचे आ गया।
विज्ञापन

आरोपी ट्रक चालक धर्मबीर और उसकी बाइक को काफी दूर तक घसीटता हुआ ले गया। इसी दौरान ट्रक धर्मवीर के शरीर के ऊपर से गुजर गया। हादसे में धर्मबीर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल धर्मबीर को राहगीरों की मदद से दर्शन कुमार ने शहर के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया । शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें