संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। सास के साथ मंदिर माथा टेकने गई बहू के साथ झपटमारी हो गई। घटना अंबाला सिटी के कालका चौक के नजदीक हुई। आसा सिहं गार्डन निवासी प्रवीन की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
प्रवीन ने बताया कि मंगलवार दोपहर लगभग 1.30 बजे अष्टमी के उपलक्ष्य में माथा टेकने के लिए वह गुरु गोपाल मंदिर रामनगर के लिए अपनी सास के साथ गई थी। वह और उसकी सास मंदिर से माथा टेकने के बाद पैदल कालका चौक की तरफ जा रही थी। इस दौरान पालकी विहार कट से नजदीक कालका चौक की तरफ बाइक पर काले रंग की टी-शर्ट में एक युवक आया।
आरोपी बाइक सवार युवक ने हाथ में पकड़े पर्स को झपट लिया और उसे धक्का देकर भाग गया। पर्स में मोबाइल फोन के अलावा कुछ नकदी थी। आरोपी जिस बाइक पर भागा, वो उसका नंबर नोट नहीं कर सकी, लेकिन सामने आने पर उसे पहचान सकती है। पुलिस ने प्रवीन की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर ही है।