अंबाला। कैंटोनमेंट बोर्ड द्वारा संचालित भीम गंगा जिम के सदस्यों की जेब पर अब अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। बोर्ड ने जिम की सदस्यता फीस में ढाई गुना बढ़ोतरी का प्रस्ताव तैयार किया है। इस प्रस्ताव के लागू होने के बाद मासिक फीस 200 रुपये से बढ़कर 500 रुपये हो जाएगी।
बोर्ड अधिकारियों के अनुसार, जिम में हाल ही में आधुनिक कसरत मशीनें और नए उपकरण स्थापित किए गए हैं। इन नई सुविधाओं के रखरखाव और जिम के बढ़ते संचालन खर्चों को पूरा करने के लिए फीस में संशोधन अनिवार्य बताया गया है। पुराने प्रस्तावों का दिया संदर्भ : इस वृद्धि के लिए बोर्ड ने पुराने प्रस्तावों का हवाला दिया है। जानकारी के अनुसार 20 अप्रैल 2012 और 11 मई 2016 के तहत पहले भी दरों की समीक्षा की गई थी। वर्तमान में जिम की फीस मात्र 200 रुपये है। इसे बढ़ाकर अब 500 रुपये करने की तैयारी है। इस प्रस्ताव पर आगामी बोर्ड बैठक में चर्चा की जाएगी। संवाद