फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: भाकियू चढ़ूनी ने शुरू की सांकेतिक भूख हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी ने उपायुक्त कार्यालय पर गुरुवार को धान व बाजारा की खरीद जल्द शुरू करने के लिए सांकेतिक भूख हड़ताल की। जिसका नेतृत्व जिला प्रधान मलकीत सिंह ने किया। किसान गले में हार डालकर भूख हड़ताल पर बैठे।
विज्ञापन

जिला प्रधान मलकीत सिंह ने बताया कि यूनियन सरकार को पत्र लिख चुकी है और मुख्यमंत्री को भी मिल चुके हैं, लेकिन अभी तक धान व बाजरा की खरीद शुरू नहीं की गई है। यह खरीद 15 सितंबर से शुरू होनी चाहिए थी, क्योंकि आजकल फसलों के नए-नए बीज आ गए हैं, जोकि जल्दी पककर तैयार हो जाते हैं। उन्होंने बताया कि मंडियों में सितंबर के दूसरे सप्ताह से धान आना शुरू हो चुका है पर केंद्र सरकार की नीति के अनुसार एक अक्तूबर तक किसानों का काफी धान निजी व्यापारी औने-पौने दाम पर खरीद लेते हैं, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान होता है, इसलिए सरकार धान खरीद की नीति में बदलाव करते हुए धान खरीद जल्द शुरू करे, इसके साथ ही ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल को 30 सितंबर तक खोलने की मांग की। वहीं, खरीद शुरू न होने के विरोध में प्रदेशभर में एक दिवसीय यह सांकेतिक भूख हड़ताल की गई। शाम को उपायुक्त कार्यालय में मांगों के लिए ज्ञापन सौंपा गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें