फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली से पूर्व यात्रियों को मिलेगा ‘वेटिंग’ से छुटकारा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। होली से पहले भारतीय रेलवे ने यात्रियों को राहत देने के लिए अभी से तैयारी शुरू कर दी है। बिहार की तरफ जाने वाली लंबी दूरी की ट्रेनों में अतिरिक्त कोच की संख्या में अस्थाई पर बढ़ोतरी करने की जाएगी। दूसरी ओर, पंजाब, हरियाणा व जम्मू आदि सहित दूसरे राज्यों के बीच आवागमन करने वाली ट्रेनों को लेकर भी प्रक्रिया तैयार की जा रही है, ताकि यात्रियों को वेटिंग टिकट की परेशानी से छुटकारा दिलाया जा सके।
विज्ञापन

अंबाला मंडल वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक हरि मोहन ने बताया कि होली से पूर्व रेलवे द्वारा कुछ विशेष ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए जाते हैं। रेलवे ने इस बार भी भीड़ को देखते हुए यह निर्णय लिया है। इसके लिए अलग-अलग रूट पर चलने वाली भीड़भाड़ वाली ट्रेनों को चिह्नित किया जा रहा है। इनमें अतिरिक्त कोच लगाकर यात्रियों को राहत प्रदान की जाएगी। रेलवे एक माह के लिए उन ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाएगा, जिनकी वेटिंग 100 से अधिक है।
रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, एक निगरानी सेल का गठन किया गया है। इसमें कमर्शियल और परिचालन अनुभाग के अधिकारियों को शामिल किया गया है। यह सेल तिथिवार उन ट्रेनों की रिपोर्ट बनाएगा, जिनमें वेटिंग लिस्ट तेजी से बढ़ेंगी। रेलवे को अतिरिक्त कोच की व्यवस्था करने की डिमांड भी यह सेल देगा रेलवे कई और ट्रेनों में अतिरिक्त कोच की मांग मुख्यालय भेजेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें