(अंबाला) बराड़ा। कॉलेज की छुट्टी के बाद मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों ने बीसीए छात्र को लिफ्ट देकर डराया धमकाया व सुनसान रास्ते पर ले जाकर उसका मोबाइल छीनकर भाग गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
लविश निवासी गांव हरियापुर कुरुक्षेत्र ने बताया कि वह एमएमयू मुलाना में बीसीए प्रथम वर्ष का छात्र है। मंगलवार को जब उसकी छुट्टी हुई तो वह पैदल ही बस स्टैंड की तरफ जा रहा था, तभी मोटरसाइकिल सवार तीन युवक उसके पास आकर रुके व बोले कि बैठ जाओ, बस स्टैंड उतार देंगे। लविश उनकी बातों में आ गया और उनके साथ मोटरसाइकिल पर बैठ गया। शिकायत के अनुसार लविश के बैठते ही उन्होंने मोटरसाइकिल को तेज गति से चलाना शुरू कर दिया व उसे डराने धमकाने लगे। तीनों युवकों ने मोटरसाइकिल को अधोया पार कर बाबैन रोड पर सुनसान जगह पर रोक लिया और उसका मोबाइल छीन लिया।