अंबाला सिटी। जिला बार एसोसिएशन के चुनावों के चलते वीरवार और शुक्रवार को वर्क सस्पेंड रहेगा। इस बार प्रधान पद के लिए दो, उपप्रधान के लिए तीन, सचिव पद के लिए तीन, सह सचिव के तीन और पांच अधिवक्ता कार्यकारी सदस्य के लिए मैदान में हैं। विभिन्न पदों के लिए शुक्रवार को मतदान किया जाएगा। इस दौरान बार एसोसिएशन अंबाला में पंजीकृत कुल 1,199 अधिवक्ता बैलेट पेपर पर मतदान कर अपना प्रतिनिधी चुनेंगे। चुनावों के बाद ही कोर्ट में कार्य शुरू होगा।
ये प्रत्याशी मैदान में
-प्रधान पद के लिए अधिवक्ता सतपाल सिंह व इकबाल सिंह
-उपप्रधान पद के लिए अधिवक्ता अरविंद गोयल, आशुतोष अग्रवाल , संदीप शर्मा।
-सचिव पद के लिए अधिवक्ता विकास शर्मा, दीपक कुमार और मुकुल शर्मा।
-संयुक्त सचिव पद के लिए अधिवक्ता गौरव, अंजु बाला और सुरेश बनवाल ।
-कार्यकारी सदस्य के लिए अधिवक्ता प्रवीन रानी, कविता आहलुवालिया, दीपक कुमार, शुभम और मोहम्मद नेम मैदान में हैं।
नए चैंबर्स और पार्किंग का मुद्दा बनेगी चुनौती
अधिवक्ताओं के लिए लंबे समय से चले आ रहे नए चैंबर्स और पार्किंग के लिए अलग से स्थान इस बार भी चर्चा में है। आने वाली कार्यकारिणी को 10 माह में इन मुद्दों के साथ अन्य मुद्दों को हल करना किसी चुनौती से कम नहीं होगा।
वर्जन
चुनावों के लिए तैयारियां पूरी हो चुकी है। शुक्रवार को मतदान होगा। इसके बाद उसी दिन परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।
-एडवोकेट संजीव वशिष्ठ, आरओ बार एसोसिएशन चुनाव।