फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बैंक स्क्वेयर 55 फीसद बना छह माह में होगा पूरा

विज्ञापन
अंबाला जगाधरी राष्ट्रीय राजमार्ग ​स्थित निर्माणाधीन बैंक स्कवेयर। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
अंबाला। अंबाला-जगाधरी हाईवे पर कैपिटल चौक के पास बन रहा बैंक स्क्वेयर छावनी की पहचान होगा। इस बैंक स्क्वेयर में सरकारी के साथ निजी बैंक भी एक छत के नीचे होंगे। बैंक स्क्वेयर के अंदर लगभग 52 बड़े शोरूम बनाए जा रहे हैं जोकि केंद्रीयकृत वातानुकूलित प्रणाली को लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

इसके बाद फर्श पर मार्बल लगाने के अलावा सुंदरीकरण का काम शेष रह जाएगा। इसके साथ ही मौके पर पार्किंग निर्माण के लिए आधार को ठीक करने का काम किया जा रहा है। वहीं, ग्रीन काॅरिडोर बनाने के लिए सीमेंट के ढांचे तैयार किए हैं। इन सभी कार्य को मई माह तक पूरा हो जाना चाहिए था मगर काम धीमा होने के कारण अब डेडलाइन सितंबर तक कर दी है। इस परियोजना में काम धीमा पड़ने का कारण फंड की कमी रहा।
अब तक 99 करोड़ रुपये हो चुके खर्च
बैंक स्क्वेयर के निर्माण का कार्य एक मई 2020 को हरियाणा पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन (एचपीएचसी) ने आरंभ किया था। लगभग तीन एकड़ में आठ मंजिला बैंक स्क्वेयर का निर्माण किया जा रहा है। फंड की कमी के चलते बैंक स्क्वेयर का निर्माण कार्य 50 प्रतिशत ही पूरा हो पाया था और इस पर लगभग 60 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे। लगभग डेढ़ साल से फंड की कमी के चलते बैंक स्कवेयर का काम लटका रहा। अधूरे काम को पूरा करने के लिए 38 करोड़ 88 लाख पांच हजार 532 रुपये की निविदा जारी की गई और एजेंसी ने 17 नवंबर 2024 को निर्माण कार्य आरंभ कर दिया था।
विज्ञापन

एक छत के नीचे होंगे 34 बैंक

जगाधरी रोड पर बनने वाले बैंक स्क्वेयर में सदर और अन्य क्षेत्रों के 34 बैंक शिफ्ट होंगे। बैंक स्क्वेयर की मुख्य इमारत चार मंजिला होगी। साथ ही नौ मंजिला वाणिज्यिक टावर बनाया जाएगा जोकि कैंट में सबसे ऊंचा होगा। पहले तल पर 21, दूसरे तल पर 18 और तीसरे तल पर 13 शोरूम होंगे। बेसमेंट और ग्राउंड फ्लोर पर लगभग 325 गाड़ियों को खड़ा करने की सुविधा होगी। बिल्डिंग में एसटीपी, कॉमन एरिया में एयर कंडीशन, बिल्डिंग के आगे ग्रीनरी, चार लिफ्ट, फायर अलार्म, फायर फाइटिंग सिस्टम, सीसीटीवी कैमरे, दो ट्यूबवेल और अन्य सुविधाएं होंगी।

99 करोड़ की निविदा है प्रस्तावित
बैंक स्कवेयर के पिछली तरफ शोरूम बनाए जाएंगे, जिससे कि इसका आकार एक समान नजर आए। इसके लिए भी हरियाणा पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन ने प्रस्ताव तैयार कर लिया है। इसकी लागत लगभग 99 करोड़ रुपये होगी।
वर्जन
बैंक स्क्वेयर का 55 प्रतिशत तक काम पूरा हो चुका है। सितंबर तक लंबित काम को पूरा कर लिया जाएगा। दूसरे चरण में मुख्य इमारत के पिछले हिस्से को तैयार किया जाएगा। इसका प्रस्ताव तैयार करके मुख्यालय भेज दिया है।
विज्ञापन

कमल किशोर, एसडीई, एचपीएचसी।

अंबाला जगाधरी राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित निर्माणाधीन बैंक स्कवेयर। संवाद- फोटो : संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें