फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बैलून ब्लास्ट से दूर तक फेंक सकेंगे गुब्बारे

विज्ञापन
होली पर बच्चों और बड़ों के लिए आया बैलून ब्लास्ट । संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
- होली पर बाजार में आया खास लॉन्चर, पानी भरते ही स्वत: हो जाएगा बंद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। रंगों के त्योहार होली के लिए बाजार में कई तरह के गुलाल और पिचकारियां आई हैं। इस साल एक गैजेट बैलून ब्लास्ट भी आया हुआ है। इसके साथ में मैजिक गुब्बारे भी आ रहे हैं, ये गुब्बारे पानी भरते ही अपने आप बंद हो जाएंगगे। इस बैलून ब्लास्ट ने होली खेलने का अंदाज और रोमांचक बना दिया है। पहली बार बाजार में आए इस लॉन्चर की मदद से अब पानी से भरे गुब्बारों को काफी दूर तक सटीकता के साथ फेंका जा सकेगा।
विज्ञापन

बैलून ब्लास्ट की खासियत
दुकानदार नीटू ने बताया कि इस साल उनकी दुकान पर एक से बढ़कर एक पिचकारी और गुलाल आए हैं। उनके पास पहली बार बैलून ब्लास्ट आया है, यह बैलून ब्लास्ट (लॉन्चर मशीन) एक हाथ नुमा प्लास्टिक गैजेट है। इसमें पानी से भरे गुब्बारे को रखकर जैसे ही थ्रो करते हैं तो गुब्बारा सामान्य हाथ के मुकाबले कहीं अधिक वेग और दूरी के साथ लक्ष्य तक पहुंचता है। यह न केवल बच्चों के लिए सुरक्षित है, बल्कि उनके बीच काफी लोकप्रिय हो रहा है। इस गैजेट के साथ आने वाले मैजिक गुब्बारों की खासियत यह है कि इनमें पानी भरते ही ये अपने आप बंद हो जाते हैं। इससे बार-बार गांठ लगाने का झंझट नहीं है और समय की बचत होती है। उनके पास इस बैलून ब्लास्ट टॉय की कीमत 150 रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें