डेरा सलीमपुर में आयोजित संत समागम में उमड़ी संगत, कीर्तनी जत्थों ने गुरु की महिमा का किया गुणगान
संवाद न्यूज एजेंसी
बराड़ा। श्री गुरु रविदास महाराज के 149वें प्रकाश पर्व को समर्पित संत समागम का आयोजन किया गया। डेरा सलीमपुर में संत श्रीश्री 108 धीरदास महाराज की अगुवाई में श्री गुरु रविदास जागृति वेलफेयर सोसायटी की ओर से आयोजित इस समागम में कई जिलों की संगत ने हिस्सा लिया। मुख्यतिथि के रूप में पहुंचे श्री गुरु रविदास धर्म अस्थान के संत मनदीप दास ने कहा कि भटकने के बजाय अपने गुरु की शरण में आ जाएं। एक को मानो और एक के हो जाओ।
विशिष्ठ अतिथि के रूप में पहुंचे डेरा बाबा लालदास कपाल मोचन के संत निर्मलदास ने कहा कि बुराइयों को छोड़कर सदमार्ग अपनाएं। श्रीश्री 1008 स्वामी ज्ञाननाथ महाराज ने कहा कि गुरु रविदास ने समूची मानवता को उपदेश दिया है। संत धीरदास ने आए हुए संतजनों, अतिथियों, संगत और सेवादारों का आभार जताया। संत सोमदास तंदवाली, संत राम सिंह झरमड़ी, संत श्यामलाल बिहटा, संत सुंदरानंद समेत अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। रागी एवं कीर्तनी जत्थों ने गुरु महिमा का गुणगान किया।
जनसेवा मंच की ओर से आंखों का निशुल्क शिविर लगाया गया। इसमें करीब 250 मरीजों के नेत्रों की जांच कर निशुल्क दवाइयां दी गई। शिविर में कपिल आई अस्पताल से रमन रावत, पाला राम और टीम ने सेवाएं निभाई। संगत के लिए अटूट भंडारा भी लगाया गया। इस अवसर पर कमेटी के प्रधान सौरन सिंह, अमर सिंह, राम सिंह, राकेश कुमार, धमेन्द्र, रामकिशन, राजेन्द्र छछरौली, पवन कुमार आदि संगत मौजूद रही।
बराड़ा में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में पहुंचे श्रद्धालु। संवाद- फोटो : 1