फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: महिला लाइब्रेरियन से छीना बैग

Fri, 06 Feb 2026 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। बलदेव नगर में बाइक सवार दो युवक एक महिला लाइब्रेरियन से बैग छीनकर भाग गए। बिना नंबर की बाइक पर आए दो बदमाश ने मंगलवार की शाम 7 बजे अंबाला सिटी वीटा बूथ के पास वारदात को अंजाम दिया। बलदेव नगर थाना पुलिस ने न्यू प्रताप नगर निवासी तमन्ना की तहरीर पर अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर ली। पुलिस आरोपी का सुराग लगाने के लिए इलाके के सीसीटीवी भी खंगाल रही है।
विज्ञापन

तमन्ना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मिट्ठापुर स्थित अंबाला इंजीनियरिंग कॉलेज में बतौर लाइब्रेरियन कार्यरत हैं। 3 फरवरी की शाम 7 बजे जब वह ड्यूटी के बाद बस से बलदेव नगर अड्डे पर उतरकर पैदल फाटक क्रॉस कर अपने घर की ओर जा रही थी। इस दौरान अचानक वीटा बूथ के पास बाइक सवार दो युवक आए। इनमें से एक युवक उसका बैग झपटकर ले गया। बैग में एक सैमसंग गैलेक्सी फोन, नौ सौ रुपये की नकदी सहित अन्य सामान था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें