फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: आसमान में छाए बदरा, किसान चिंतित

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। अंबाला की छह अनाज मंडियों में बुधवार को भी गेहूं नहीं आया। दिनभर गेहूं आने का आढ़ती इंतजार करते दिखाई दिए। वहीं आढ़तियों ने मंडियों में दो घंटे हड़ताल कर प्रदर्शन किया। इसके साथ ही दोपहर को अचानक से मौसम परिवर्तित हो गया। आसमान पर बादल छा गए। इससे किसानों की धड़कनें बढ़ गईं। इस समय फसल कट रही है। ऐसे में बारिश किसानों को काफी नुकसान पहुंचा सकती है। हालांकि कई बार मौसम बिगड़ा मगर बारिश नहीं हुई। ऐसे में किसानों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


पांच अप्रैल तक जारी रहेगा धरना

सिटी अनाज मंडी मार्केट कमेटी कार्यालय के समक्ष दूसरे दिन भी अनाज मंडी एसोसिएशन के तत्वावधान में आढ़तियों ने सरकार विरोधी धरना जारी रखा। इस दौरान आढ़ती एसोसिएशन से जुड़े आढ़तियों ने अपने संबोधन में सरकार के खिलाफ अपने विचार सांझा किए, वहीं सरकार विरोधी नारे भी लगाए।
अनाज मंडी एसोसिएशन के प्रधान दुनीचंद ने बताया कि आढ़तियों की मांगों को लेकर स्टेट आढ़ती एसोसिएशन के पदाधिकारी खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री मूलचंद शर्मा को शिकायत देने के लिए चंडीगढ़ उनके कार्यालय में मिलने के लिए गए थे, जहां पर एसोसिएशन प्रतिनिधि मंडल ने आढ़तियों की समस्याओं पर संज्ञान लेने की बात रखी। इसमें फसलों की खरीद, किसानों का भुगतान और आढ़त कमीशन को लेकर खुलकर चर्चा की गई।
विज्ञापन

जिसपर मंत्री ने आश्वासन दिया है कि चुनावी प्रक्रिया होने और आचार संहिता हटने के बाद इसपर संज्ञान लिया जाएगा। हालांकि अभी पांच अप्रैल तक प्रतिदिन दो घंटे का धरना प्रदर्शन जारी रहेगा, पांच के बाद स्टेट आढ़ती एसोसिएशन के आदेशानुसार ही अगली रणनीति तय की जाएगी।

तीसरे दिन भी जारी रहा आढ़तियों का सांकेतिक धरना



नारायणगढ़। एमएसपी की दर पर सरकार की ओर से खरीदी जाने वाली फसलों को आढ़तियों के माध्यम से खरीदने तथा उन पर आढ़तियों को ढाई प्रतिशत कमीशन देने की मांग को लेकर आढ़तियों का पांच दिवसीय सांकेतिक धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। मार्केट कमेटी नारायणगढ़ के कार्यालय के समक्ष दिए जा रहे इस धरने पर बैठे सभी मंडी आढ़तियों को समर्थन देने पहुंचे सीटू नेता सतीश सेठी व रमेश कुमार मौजूद रहे। सीटू नेता सतीश सेठी ने कहा कि सरकार मंडियों को खत्म करने की बार बार कोशिश कर रही है।
आज और कल छा सकते हैं बादल
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में वीरवार से मौसम में बदलाव होने की संभावना है। चार और पांच अप्रैल को आंशिक बादल छा सकते हैं। इससे दिन के तापमान में हल्की गिरावट रहने परंतु रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है।
विज्ञापन

इस दौरान बीच बीच में हवा चलने की भी संभावना है। मगर छह अप्रैल से राज्य में मौसम आमतौर पर खुश्क संभावित जिससे दिन के तापमान में बढ़ोतरी संभावित है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें