फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्टी की पवित्रता के लिए बडोली को त्यागपत्र देना चाहिए : विज

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली प्रकरण में ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि मोहनलाल ने कहा है कि मैं निर्दोष हूं और जो गवाह थी उसने भी कहा कि मैं निर्दोष हूं और मुझे पूरा भरोसा है कि हिमाचल पुलिस की जांच में वे निर्दोष साबित होंगे। जब तक हिमाचल की पुलिस उनको (मोहन लाल बडोली को) निर्दोष साबित नहीं कर देती तब तक पार्टी की पवित्रता को बनाए रखने के लिए उनको पद से त्यागपत्र दे देना चाहिए।
विज्ञापन


थर्मल पावर प्लांट की स्थापना का रास्ता साफ

हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि यमुनानगर में 800 मेगावाट का थर्मल पावर प्लांट स्थापित होने के रास्ते साफ हो गए हैं। इस बारे में कल ही पर्यावरण मंत्री से बात की थी। उम्मीद है कि उनकी चिट्ठी आ गई होगी। आज ही हम एजेंसी को काम शुरू करने की चिट्ठी जारी कर देंगे।

यह विपक्ष बयान बहादुर है

बिजली की दरों में सरचार्ज को बढ़ाने के संबंध में साफ करते हुए मंत्री विज ने कहा कि हरियाणा में किसी भी प्रकार का बिजली सरचार्ज नहीं बढ़ाया है बल्कि पिछले साल का सरचार्ज जारी किया है। मंत्री विज ने विपक्ष को घेरते हुए कहा कि लेकिन यह (विपक्ष) तो बयान बहादुर है और फटाफट जो कोई चिट्ठी देखी और बयान दे दिया।
विज्ञापन


पटावारियों से अपील वे लोगों के काम करें

भ्रष्ट पटवारियों के नाम जारी होने को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में मंत्री विज ने कहा कि अगर उन्होंने कुछ किया है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सरकार ने डाटा एकत्रित किया है और इसके लिए मैं सरकार को साधुवाद देता हूं कि सरकार ने इस डाटा को एकत्रित किया है। उन्होंने पटवारियों से भी अपील करते हुए कहा कि लोगों का काम किया करें और भ्रष्टाचार नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें