अंबाला छावनी स्थित बैडमिंटन हाल में आयोजित ओपन जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का दीपप्रज्जवलित कर शु?
- फोटो : Ambala
डिस्ट्रीक बैडमिंटन एसोसिएशन एवं आनंद फैमिली द्वारा संयुक्त रूप से शहीद ले. मुकेश आनंद मेमोरियल ओपन डिस्ट्रीक बैडमिंटन प्रतियोगिता करवा रहा है। जिसका शुभारंभ बुधवार को एडीसी सचिन गुप्ता ने किया। इससे पहले उन्होंने शहीद ले. मुकेश आनंद के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। यहां पहुंचने पर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मुख्यातिथि एडीसी सचिन गुप्ता व शहीद की माता विनोद आनंद का स्वागत किया।
एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि यह प्रतियोगिताएं 27 से 30 अक्तूबर तक ले. मुकेश आनंद मेमोरियल स्पोर्ट्स कांपलेक्स में होंगी। प्रतियोगिताओं में अंडर-13, अंडर-15, अंडर-17, अंडर-19 पुरुष व महिला सिंगल व डबल के मुकाबले करवाए जाएंगे। प्रतियोगिताओं में करीब 250 खिलाड़ी शामिल हो रहे हैं। इस अवसर पर एसोसिएशन के जनरल सेक्रेट्री राजेश कुमार, एसबी सहगल, आरके शर्मा, सुमेश, ललित चौधरी, राजीव डिम्पल, अजय पराशर मौजूद रहे।
27 अक्तूबर को वीरगति को प्राप्त हुए थे ले. आनंद
शहीद ले. मुकेश आनंद के छोटे भाई मन्नू आनंद ने बताया कि उनका भाई 27 अक्तूबर 1993 को भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर वीरगति को प्राप्त हुए थे। सरकार ने उन्हें शौर्य चक्र से सम्मानित किया था। उन्होंने बताया कि गृहमंत्री अनिल विज ने 13 नवंबर 2018 को शहीद ले. मुकेश आनंद मेमोरियल स्पोर्ट्स कांपलेक्स का उद्घाटन किया था।
अंबाला छावनी स्थित बैडमिंटन हाल में आयोजित ओपन जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ करते अतिरिक?- फोटो : Ambala