फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: अमरनाथ यात्रियों की जांच के लिए डाॅक्टरों की बैकअप टीम गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। अमरनाथ यात्रा के पंजीकरण के लिए भक्तों की संख्या बढ़ती जा रही है। इसको देखते हुए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। भक्तों को मेडिकल के लिए दर-दर न भटकना पड़े, इसके लिए विभाग ने ठोस कार्ययोजना तैयार की है।
विज्ञापन

विभाग की ओर से एक पांच डॉक्टरों का पैनल तैयार किया है। इसके अलावा एक बैकअप टीम का भी गठन किया है। इस टीम में तीन डॉक्टर होंगे। अगर कोई डॉक्टर छुट्टी पर चला जाता है या ऑपरेशन थिएटर में होता है तो उसकी जगह वो काम करेंगे। इस तरह से ओपीडी समय में आने वाले मरीजों को परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। छुट्टी या ओटी डे होने के कारण भक्त होते थे परेशान : अक्सर देखा जाता था कि ऑपरेशन का दिन होने या किसी डॉक्टर के अवकाश पर होने के कारण दूर-दराज से आने वाले भक्तों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। हालांकि अस्पताल प्रबंधन की तरफ से वैकल्पिक व्यवस्था की जाती थी। इसी समस्या के स्थाई समाधान के तौर पर विभाग ने इस बार तीन अतिरिक्त डॉक्टरों की एक वैकल्पिक टीम भी तैयार रखी है। पहले पैनल में एसएमओ डॉ. सुनील कुमार, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अमन, डॉ. कम्बोज, फिजिशियन डॉ. मनोज मंगला, डॉ. निखिल बंसल शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें