फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: जागरूकता से पांच गांवों में एक हजार से अधिक पहुंचा लिंगानुपात

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अंबाला सिटी। जिले में लिंगानुपात बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की सख्ती का असर धीरे- धीरे देखने को मिल रहा है। जागरूकता के कारण वर्ष 2024 में पांच गांवों में लिंगानुपात एक हजार से अधिक है। अंबाला में सबसे बेहतर लिंगानुपात उगाला में है। यहां पर प्रति एक हजार लड़कों पर यहां 1258 लड़कियों का जन्म हुआ हैं। इसके अलावा पतरेहड़ी गांव में 1226, अधोया में 1135, धीन में 1118 और थबंड़ में 1026 लिंगानुपात है।

जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य विभाग ने सभी स्वास्थ्य केंद्रों को 900 से अधिक लिंगानुपात करने के निर्देश जारी किए गए हैं। इसके साथ ही विभाग की ओर से एमटीपी व अल्ट्रासाउंड केंद्रों के साथ मेडिकल स्टोर पर भी दबिश देकर जांच की जा रही है। वहीं जिले में सबसे बेहतर लिंगानुपात वाली ग्राम पंचायत को प्रोत्साहन के लिए उस गांव की लड़कियों को सम्मान राशि दी जाती है। यह राशि उस गांव में 10 वीं कक्षा की परीक्षा में पहले , दूसरे और तीसरे स्थान पर आने वाली छात्राओं को दी जाती है। पहले स्थान के लिए 75 हजार, दूसरे स्थान के लिए 45 हजार और तीसरे स्थान पर आने वाली छात्रा को 30 हजार रुपए की राशि दी जाती है।
विज्ञापन


एमटीपी किट विक्रेताओं पर सख्ती
जिले में लिंगानुपात को सुधारने के लिए विभाग की ओर से स्वास्थ्य केंद्र के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। स्वास्थ्य अधिकारी अपने क्षेत्रों में एमटीपी दवा विक्रेताओं पर भी नजर रखेंगे। इसके साथ ही क्षेत्र में पैदा होने वाली लड़कियों व लड़कों के आंकड़े का अंतर भी जांचने में जुटे हैं। जिससे भ्रूण हत्या पर अंकुश लगाया जा सके।

एमटीपी केंद्रों की हो रही जांच
विभाग की ओर से एमटीपी और अल्ट्रासाउंड केंद्रों की जांच जारी है। जिले में 28 एमटीपी केंद्र और 85 अल्ट्रासाउंड केंद्र हैं। नियमों के अनुसार तीन महीने में एक बार केंद्रों की जांच होती है। इसमें केंद्रों के पंजीकरण और रिकॉर्ड की जांच होती है।
विज्ञापन

-
हमारी ओर से जिले में लिंगानुपात बढ़ाने के प्रयास जारी है। प्रोत्साहन राशि देकर पंचायतों को प्रेरित भी किया जा रहा है। इसके साथ ही सभी स्वास्थ्य कर्मी भी अभियान चलाकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। जल्द ही विभाग दूसरे राज्यों में भी जांच अभियान चलाएगा।
-डॉ. विपिन भंडारी, नोडल अधिकारी पीएनडीटी अंबाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें