फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: तंबाकू निषेध स्पर्धा में किया जागरूक

विज्ञापन
पंचायत भवन में आयोजित कार्यक्रम में पोस्टर बनाते हुए स्कूली विद्यार्थी। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
अंबाला सिटी। तंबाकू निषेध कार्यक्रम के तहत सोमवार को पंचायत भवन में स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रतियोगिता कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें रवि मीणा ने शिरकत की।
विज्ञापन

इस दौरान जिले के 25 स्कूलों से 214 बच्चों ने पेंटिंग, निबंध लेखन, वाद विवाद और क्विज प्रतियोगिता में भाग लिया। इस दौरान बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाते हुए पेंटिंग और निबंध लेखन के जरिए लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया। विजेता विद्यार्थियों को साइकिल व अन्य पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
वाद-विवाद प्रतियोगिता में अमन प्रथम, निकिता और महिमा द्वितीय और इस्मीत और मनीषा तीसरे स्थान पर रही। निबंध लेखन प्रतियोगिता में धनराज प्रथम, सिम्मी द्वितीय और गुरप्रीत कौर तीसरे स्थान पर रही। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में मंजोत कौर प्रथम, अमनदीप द्वितीय और स्वाति तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन

जिला नोडल अधिकारी डॉ. सुखप्रीत सिंह ने बताया कि तंबाकू निषेध कार्यक्रम के तहत बच्चों को तंबाकू से दूर रखने के लिए यह कार्यक्रम करवाया गया है। स्कूल के समय से ही अगर बच्चे को तंबाकू के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया जाए तो वे अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणा बनते हैं। जिला तंबाकू नियंत्रक अधिकारी डॉ. सुरभि ने बताया कि विभाग का प्रयास है कि पूरे जिले में सभी शिक्षण संस्थानों को तंबाकू मुक्त बनाया जाए। इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार, डॉ. संजीव सिंगला, डॉ. सुनील हरि, डाॅ. राजेंद्र राय और डीआईएम उज्ज्वल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें