फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: ऑटो में ठूंस-ठूंस कर भर रहे सवारियां, हो रहे हादसे

विज्ञापन
अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन से सवारियां भरकर सिटी की तरफ जाता ऑटो। संवाद
विज्ञापन
कैंट रेलवे स्टेशन और बस अड्डे के बाहर रोजाना ऐसे देखने को मिलते हैं हालात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। रेलवे स्टेशन से सवारियों को ठूंस-ठूंस कर ऑटो में भरा जा रहा है। यह हालात कैंट रेलवे स्टेशन के बाहर देखे जा सकते हैं। एक ऑटो में पांच की जगह 10 से 15 सवारियों को बैठाया जा रहा है। रविवार सुबह हुए हादसे के बाद यह सामने आया है। हादसे के दौरान ऑटो में चालक समेत 13 लोग बैठे थे। इस दौरान चालक के साथ ही दोनों तरफ एक-एक सवारी बैठी थी। हादसे में चालक के साथ बैठे व्यक्ति भूपेंद्र मुखिया की मौत हो गई थी जोकि कार से टक्कर के बाद सड़क पर गिर गया था और सिर पर चोट लगने से उसकी मौत हो गई।
जिले में 1300 के करीब ऑटो चल रहे हैं। सबसे ज्यादा ऑटो कैंट रेलवे स्टेशन से सिटी के बीच चलते हैं। स्टेशन से ही सवारियों को लेकर कुछ ऑटो सोलन, राजपुरा, डेराबस्सी की तरफ भी आवागमन करते हैं। इस दौरान ऑटो चालक दर्जन से अधिक सवारियों को ऑटो में बैठा लेते हैं। लेकिन इन्हें रोकने-टोकने वाला कोई नहीं होता। यह हालात रोजाना छावनी बस अड्डे और स्टेशन के बाहर देखे जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑटो चालकों का समय-समय पर अभियान चलाकर चालान किए जाते हैं। ऑटो चालकों को हिदायत दी गई है कि वो निर्धारित संख्या में ही सवारियां बैठाएं। अगर नियमों के विपरित कार्य हो रहा है तो ऐसे ऑटो चालकों को बख्शा नहीं जाएगा।
- जोगिंदर सिंह, प्रभारी, यातायात पुलिस, अंबाला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें