फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की चपेट में आया ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, चालक सहित तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। अंबाला-जगाधरी हाईवे स्थित तेपला के पास एक तेज रफ्तार कार ने ऑटो को चपेट में ले लिया। हादसे में चालक सहित दो युवतियां चोटिल हो गई। घायलों को उपचार के लिए छावनी नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया। कार चालक मौके से फरार हो गया। इलाका पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार ऑटो चालक 45 वर्षीय दीपक साहा से कैंट की तरफ आ रहा था। तेपला स्थित कार के शोरूम से दो बहनें वैशाली व खुशी छुट्टी के बाद ऑटो में सवार हुई। अभी ऑटो कुछ ही दूरी पर पहुंचा था कि अचानक पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। देखते ही देखते ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें