फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: युवक पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। आपसी रंजिश के चलते सिटी की डेहा कॉलोनी में युवक पर कार चढ़ाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर छावनी निवासी रोहन , शाहबाद निवासी टिंकु उर्फ फग्गु और नीलोखेड़ी निवासी भीम के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में अंबाला छावनी की डेहा कॉलोनी निवासी कर्ण ने बताया कि बुधवार देर रात वह अपने जीजा विक्की के साथ सैर कर रहा था। इसी दौरान जब वे भाटिया पैलेस के पास पहुंचे तो तीन लोग काली स्कॉर्पियो में सवार होकर आए और उस पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। शोर मचने पर आसपास के लोग भी वहां पर पहुंचे और हमलावर वहां से फरार हो गए। इस दौरान किसी को कोई चोटें नहीं आई हैं।
वहीं इस मामले में आरोपियों द्वारा गोली चलाने की भी चर्चा है। मगर पुलिस ने इस बात की पुष्टि नहीं की है।पुरानी रंजिश के चलते छोड़ा था घर : कर्ण ने शिकायत में बताया कि उनके परिवार की छावनी निवासी राजेश के साथ पुरानी रंजिश चल रही है। राजेश ने उनका छावनी में स्थित घर भी तुड़वाया था। इसी कारण बीते माह उसकी व उसके जीजा विक्की की राजेश के साथ कोर्ट परिसर में लड़ाई भी हई थी। जिसमें दोनों को जमानत मिली हुई है। इसी कारण राजेश का बेटा राेहन उनके परिवार से रंजिश रखता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें