फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: रंजिश में युवक पर लाठी-सरिया से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। गांव कलेरां में रंजिश के चलते तीन दिन पहले दो पक्षों में विवाद के दौरान एक पक्ष के करीब पांच लोगों ने दूसरे पक्ष से राजन पर सरिया और लाठी से हमला कर घायल कर दिया और फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपी रकम सिंह सतपाल, रामपाल, हर्ष और जीतपाल के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

गांव कलेरां निवासी राजन कुमार ने थाना नग्गल पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह और खेती बाडी का काम करता है। राजन का उसके पडोसी रकम सिंह और उसके भाईयों के साथ खेत के रास्ते को लेकर कई साल पहले तकरार हुई थी। क्योंकि पीड़ित के खेत के साथ रकम सिंह व उसके भाई जगपाल सिंह का खेत लगता है। पीड़ित के अनुसार खेत आते जाते हुए जीतपाल, रकम सिंह छेड़छाड़ करते रहते थे।
तीन दिन पहले 19 जून को सुबह वह अपने खेत से घास काटकर बाइक पर ला रहा था। जब वह खेत के रास्ते पर खड़ा था। तभी पीड़ित के ताऊ का लडका सचिन वहां आया। इसके बाद वह सचिन से बात कर रहा था। इसी दौरान रामपाल उर्फ पाला और जीतपाल बुगी लेकर आए। तभी रामपाल ने गाली गलौज शुरू कर दी। इसके बाद रामपाल ने पीड़ित की बाइक में बुगी से साइड मार दी।
विज्ञापन

इससे वह नीचे गिर गया। इसके बाद उसने घर जाकर अपने पिता को बताया। इसके बाद जब वह घर पर था तो रकम सिहं ट्रैक्टर लेकर घर आया और गालियां देने लगा। गाली देने के बाद रकम सिंह ने अपने भाइयों को आवाज लगाई। इतनी देर में सतपाल सिंह,रामपाल,रकम सिंह, हर्ष व जीतपाल पीड़ित के घर के सामने गली में आए। इसके बाद उन्होंने राजन पर लोहे का सरिया और लाठी से हमला कर घायल कर दिया। घायल के चिल्लाने की आवाज सुनकर गांव के लोगों और उसके पिता आए इसके बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल को परिजन ने शहर के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें