शराब के ठेकों से कैश कलेक्शन करने वाले युवक से मारपीट कर कैश छीनने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित निपुण चावला निवासी बराड़ा ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह शराब के ठेके पर फील्ड वर्क करता है और बराड़ा के सभी शराब के ठेको से कैश एकत्रित करने का कार्य करता है।
बीती 17 मार्च को जब वह रात्रि लगभग साढ़े नौ बजे अनाज मंडी बराड़ा, राजौली रोड बराड़ा के ठेके का कैश एकत्रित कर क्वालिटी चौक बराड़ा के ठेके पर कैश लेने आया और कैश लेकर वापस कार में बैठा तो उसी समय आरोपी चिराग, गित खत्री, अकरम खान, शाहरुख खान, गोनी वहां आए और उससे मारपीट कर उसकी गाड़ी की चाबी छीन ली और कैश छीनने की कोशिश व मारपीट की। पुलिस ने प्राप्त शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।