फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: वार्षिक खेलकूद में आशीष और नेहा श्रेष्ठ

विज्ञापन
शहर के राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते हुए स्टाफ सदस्
विज्ञापन
अंबाला सिटी। राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ। यह प्रतियोगिता स्वामी विवेकानंद छात्रावास में आयोजित की गई। इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर संस्थान प्रधानाचार्य डॉ. राजीव सपरा मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में लड़कों के वर्ग में 800 मीटर दौड़ में प्रियांशु प्रथम, जेवलीन थ्रो में आशीष प्रथम, डिस्कस थ्रो में विशाल प्रथम, ट्रिपल जंप में आशीष प्रथम, 1600 मीटर दौड़ मे विश्वनाथ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लड़कियों के वर्ग में 800 मीटर दौड़ में नेहा प्रथम, डिस्कस थ्रो में गंगा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
संस्थान से श्रेष्ठ खिलाड़ी लड़कों में आशीष प्रथम, प्रवीन द्वितीय, विश्वनाथ व विशाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लड़कियों के वर्ग में श्रेष्ठ खिलाड़ी नेहा ने प्रथम, गंगा ने द्वितीय, साक्षी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, संस्थान की मेस में खाना बनाने वाले दिव्यांग पप्पू ने भी दौड़ में भाग लिया। वह संस्थान के हॉस्टल में बच्चों के लिए खाना बनाते हैं। पप्पू ने बताया कि वह हर वर्ष दौड़ में भाग लेता है।
विज्ञापन

इस अवसर पर संस्थान प्रधानाचार्य डॉ. राजीव सपरा ने विजेता खिलाड़ियों को धनराशि व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। समापन समारोह में मैकेनिकल विभागाध्यक्ष व संस्थान के एनसीसी प्रभारी कैप्टन जगजीत सिंह नारंग, मुनीष गुप्ता, इंद्रजीत ढ़ीढ़सा, वीरेंद्र गुप्ता, कविराज, सुनील राय, मोनिका अग्रवाल, कुलबीर लठवाल व प्रतिभागी खिलाड़ी मौजूद रहे।

शहर के राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते हुए स्टाफ सदस्

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें