शहजादपुर। अनाजमंडी के निकट स्विफ्ट कार की चपेट में आकर आशा वर्कर घायल हो गई थीं। यह हादसा 27 नवंबर को हुआ था। घायल आशा वर्कर अनु वोहरा ने ठीक होने के बाद तहरीर दी। शहजादपुर थाना पुलिस ने अज्ञात स्विफ्ट कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। घायल अनु वोहरा ने बताया कि 27 नवंबर की दोपहर में वह सीएचसी शहजादपुर से ड्यूटी खत्म कर पैदल घर लौट रहीं थी। जैसे ही वह अनाज मंडी के सामने पहुंचीं कार ने टक्कर मार दी थी। उन्हें सिर व शरीर पर कई जगह चोटें लगी थी। संवाद
दीवार तोड़कर दुकान में चोरी का प्रयास
साहा। साहा-शहजादपुर रोड पर किराना की दुकान में चोरी के प्रयास का मामला सामने आया है। चोर के घुसने के बाद जैसे ही शोर हुआ दुकान मालिक की आंख खुल गई लेकिन शातिर चोर औजारों से भरा बैग लेकर भाग गया। शहजादपुर थाना पुलिस ने दुकान मालिक बैंक ऑफ बड़ौदा के निकट निवासी योगेश गुलाटी की तहरीर पर अज्ञात चोर पर प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। दुकान मालिक योगेश ने बताया कि 5 दिसंबर की रात को दुकान में चोरी का प्रयास हुआ था। शोर सुनने के बाद नीचे आया तो देखा कि एक युवक दुकान की दीवार तोड़ रहा था। संवाद