फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: प्रायोजन योजना का आठ माह से नहीं मिल रहा लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
- 8 लाख का बजट अटका, जिले में 106 लाभार्थियों को मिल रही पेंशन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। प्रायोजन योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को मिलने वाली पेंशन का पैसा अभी नहीं मिल पा रहा। इसका कारण यह है कि अब तक बीते मार्च माह से इस योजना का बजट नहीं आया है। यह बजट करीब 8 लाख तक बकाया हो गया है। पिता की मृत्यु होने, माता-पिता का तलाक होने सहित अन्य कारणों में जिला बाल संरक्षण इकाई और महिला एवं बाल विकास विभाग हरियाणा के सहयोग से यह पेंशन मिलती है।
जिले में अभी प्रायोजन योजना में करीब 106 लाभार्थियों को यह पेंशन मिल रही है। इस पेंशन योजना का लाभ लेने के लिए ग्रामीण क्षेत्र में 72 हजार और शहरी क्षेत्र में 96 हजार रुपये से कम वार्षिक आय होनी जरूरी है। इस योजना में उन बच्चों को पेंशन मिलती है, जिनकी आयु 18 वर्ष से कम है और उनके पिता की मृत्यु हो गई है या माता-पिता आपस में तलाक हो गया सहित अन्य शर्तें रखी गई हैं। इस योजना में 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को प्रतिमाह 4 हजार रुपये पेंशन मिलती है। जिला बाल कल्याण समिति चेयरपर्सन रंजीता सचदेवा ने बताया कि योजना को लेकर बजट मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेंशन देने से पहले विभाग करता है सर्वे
इस योजना में आवेदन करने के बाद विभाग की ओर से सर्वे भी किया जाता है। इसके बाद पेंशन मामले हर माह होने वाली एसएफएसी की बैठक में रखे जाते हैं और बैठक में चर्चा करने के बाद इन मामलों में आगामी कार्यवाही होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें