फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: वार्डबंदी की प्रक्रिया तेज होने के साथ ही चुनाव लड़ने के लिए इच्छुक नेता भी हो गए हैं सक्रिय

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। वार्डबंदी की प्रक्रिया तेज होने के साथ ही नगर निगम के आम चुनाव की सुगबुगाहट शुरू हो गई है। निगम का कार्य जनवरी 2026 में पूरा होना है। इसके लिए प्रस्तावित वार्डबंदी की बैठक हो चुकी है। वार्डबंदी होने पर वार्डों में चुनाव लड़ने के लिए नेता भी धरातल पर सक्रिय हो गए हैं। वह चुनाव में जीत दर्ज के लिए अपनी जमीन तलाशने लगे हैं। यह नेता टिकट की आस लगाते हुए जनता के कार्यों को करवाने के लिए भी दिलचस्पी दिखा रहे हैं और शहर में होने वाले कार्यक्रमों में भी अपनी उपस्थिति बढ़ाने लगे हैं।
विज्ञापन




वार्डों में पहुंचकर लोगों की समस्या को हल करवा रहे कार्यकर्ता

चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे राजनीतिक पार्टियों के कई कार्यकर्ता धरातल पर उतर चुके हैं। वह वार्डों में लोगों की समस्या को हल करवाने के लिए प्रयास कर रहे हैं और सीधा लोगों से संपर्क करने में जुटे हैं। यही नहीं अगर कहीं विकास कार्य चल रहा है तो वहां भी यह कार्यकर्ता पहुंचकर कार्य को करवाने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं ताकि लोगों को सहानुभूति को हासिल कर सकें।



पूर्व पार्षद और पिछली बार चुनाव लड़ चुके लोग भी हुए सक्रिय

नगर निगम में पूर्व पार्षद और पिछली बार चुनाव लड़ चुके लोग भी पहुंच रहे हैं। यह लोग जनता के कार्य करवाने के लिए दिलचस्पी दिख रहे हैं और धरातल पर मेहनत कर रहे हैं। पिछली बार चुनाव लड़ चुके एक नेता ने बताया कि वह पिछले तीन महीने से धरातल पर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने अपने वार्ड में काफी मेहनत की है। इस बार वह चुनाव में जीत दर्ज करेंगे। वहीं, सोशल मीडिया पर भी वार्डों में चुनाव लड़ने वाले नेताओं के नाम की चर्चा तेज होने लगी है।
विज्ञापन




निगम चुनाव में वार्ड स्तर पर रहता है रोमांचक मुकाबला

बीते माह मार्च में 10 महीने के कार्यकाल के लिए मेयर ने पदभार संभाला था। तब मेयर पद पर उपचुनाव हुआ था। अब जनवरी में नगर निगम के आम चुनाव होने हैं। जिसमें मेयर व पार्षदों के लिए भी चुनाव होंगे। निगम चुनाव में वार्ड स्तर पर मुकाबला काफी रोमांचक रहता है, क्योंकि इस चुनाव में जीत का अंतर भी कम वोट से रहता है और स्थानीय स्तर पर लोग एक-दूसरे को जानते हैं और अपने पक्ष में वोट के लिए लोगों से संपर्क रहता है।

मेयर पद आरक्षित करने के लिए ड्राॅ आज
अंबाला, पंचकूला या सोनीपत में से मेयर पद आरक्षित करने के लिए एक दिसंबर को पंचकूला में ड्राॅ से फैसला किया जाएगा। इस ड्रा के निकाले जाने पर भी सभी की निगाहें है। यह ड्रॉ निकलने के बाद चुनाव को लेकर नेताओं की अगली रणनीति तेज हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें