अंबाला। परिवहन मंत्री के उद्घाटन के बाद भी नए बस क्यू शेल्टर पर निजी बसें नहीं रुक रही हैं। यह बसें नागरिक अस्पताल के बाहर गेट पर रुक कर यात्रियों को बैठा रही हैं।
इस कारण नए बस क्यू शेल्टर पर यात्री बसों का इंतजार करते ही रह जाते हैं। एक दिन पहले शनिवार को ही परिवहन मंत्री अनिल विज ने नए बस क्यू शेल्टर का उद्घाटन किया था।
विज्ञापन
बसों के ठहराव को लेकर रोडवेज कर्मियों की डयूटी लगाई गई है। कुछ चालक बसों को एस्कलेटर के नीचे रोककर सवारी बैठा रहे हैं जबकि यात्रियों की सुविधा के लिए नगर परिषद अंबाला सदर की तरफ से छावनी के नागरिक अस्पताल के साथ नए बस क्यू शेल्टर का निर्माण करवाया गया है।
रोडवेज कर्मचारियों की लगी ड्यूटी : छावनी में नागरिक अस्पताल के नजदीक बनाए गए नए बस क्यू शेल्टर पर रोडवेज और निजी बसों के ठहराव के लिए लेकर चार विभागीय कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसमें एक निरीक्षक और एक यार्ड मास्टर नए बस क्यू शेल्टर पर बसों का ठहराव करवा रहे हैं और यात्रियों को बसों में बैठा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर दो कर्मचारी नागरिक अस्पताल के गेट पर रुकने वाली बसों को नए बस क्यू शेल्टर पर भेज रहे हैं। बावजूद इसके हालात नहीं सुधर रहे हैं।
अंबाला छावनी नागरिक अस्पताल के गेट पर खड़ी प्राइवेट बस में सवार होते यात्री। संवाद- फोटो : स्वयं