फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: मकान से ताले तोड़ने वाले तीन आरोपी काबू, कबूली चोरी की चार वारदातें

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। छावनी की कर्ण पुरी कॉलोनी में मकान के ताले तोड़कर सामान चुराने के मामले में सीआईए-2 की टीम ने तीन आरोपियों को काबू कर लिया। आरोपियों की पहचान महेश नगर के पंजाबी बाग निवासी राहुल व रोहित उर्फ नन्नू व हरि पैलेस निवासी चंचल के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान आरोपी राहुल और चंचल ने चोरी की चार वारदातों को अंजाम देने की बात को कबूला।
विज्ञापन

आरोपियों के पास से एसी, बाइक, गैस सिलेंडर, ओवन बरामद कर लिया गया है। शनिवार कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया। शिकायतकर्ता छावनी के बंगाली मोहल्ला निवासी अशोक कुमार ने बताया था कि चार मार्च की रात को उसके मकान के चोरों ने ताले तोड़ दिए थे। घर से हजारों रुपये का सामान भी चुरा ले गए थे। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने जांच का जिम्मा सीआईए-2 की टीम को सौंप दिया था।
विज्ञापन


-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें