फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: तोपखाना बाजार में कलाकारों ने किया श्रीराम जन्म का मंचन

Tue, 23 Sep 2025 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। तोपखाना बाजार में श्रीराम लीला नाटक समाज कमेटी की ओर से रविवार रात को कलाकारों ने श्रीराम जन्म का मंचन किया। इसका शुभारंभ कैंटोनमेंट बोर्ड के मनोनीत सदस्य व पूर्व उपाध्यक्ष अजय बवेजा ने किया। तोपखाना बाजार में रामलीला का मंचन 1961 से लेकर 1987 तक निरंतर किया गया था। उसके बाद कुछ वर्षों तक यह परंपरा रुकी रही, लेकिन वर्ष 2021 से इसे पुनः शुरू कर लगातार बड़े पैमाने पर किया जा रहा है। इस मौके पर अंबाला महिला थाना प्रबंधक सतविंदर कौर, हरियाणा शाक्य समाज महिला अध्यक्ष राजदुलारी शाक्य और अमन कुमार शामिल रहे। नाटक समाज कमेटी द्वारा मुख्य अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन


24 सितंबर को निकाली जाएगी श्रीराम बारात

अजय बवेजा ने बताया कि यह रामलीला 3 अक्टूबर तक प्रतिदिन चलेगी। 24 सितंबर को विशाल श्रीराम भारत निकाली जाएगी। 2 अक्तूबर को तोपखाना दशहरा ग्राउंड में विशाल दशहरा महोत्सव आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर रावण दहन का आयोजन कैंटोनमेंट बोर्ड के सहयोग से किया जाएगा। आधुनिक लाइट और साउंड सिस्टम के साथ-साथ मंचन में नए दृश्यों, कलाकारों की भव्य प्रस्तुतियां होंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें