अंबाला। पंचकूला के ताऊ देवी लाल स्टेडियम में चल रही जिला स्तरीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने पर अरशद का कैंट के वारहीरोज स्टेडियम स्थित सेंटर पहुंचने पर कोच और अन्य साथियों ने फूलमालाएं पहनाकर बधाई दी और भविष्य में इसी तरह से बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। ये जानकारी कोच संजय ने दी।
उन्होंने बताया कि रामकिशन कॉलोनी के अरशद ने 29 जून तक चलने वाली प्रतियोगिता के 55 किलोग्राम भार में यह पदक हासिल किया था। राम किशन कॉलोनी निवासी 25 वर्षीय अरशद खान पहले भी कई पदक हासिल कर चुका है। ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी में कांस्य पदक व 2023 में होने वाले खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का भी प्रतिभागी रहा है। बताया कि अंबाला से इस चैंपियनशिप में 16 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। इसमें अंबाला के वार हीरोज स्टेडियम में चल रही सरकारी सेंटर के अलावा निजी सेंटरों से भी 8 महिला व 8 पुरुष खिलाड़ियों ने भाग लिया है।