अंबाला सिटी। बच्चों को स्कूल लाने और ले जाने वाले वाहनों की खराब फिटनेस हादसों का कारण बन रही है। इन वाहनों में इंतजाम तो अधूरे हैं परंतु विद्यार्थियों पर जोखिम पूरा है।
खासकर स्कूलों से निजी वाहनों के जरिये जो बच्चे ले जाए जा रहे हैं, उनमें किसी प्रकार के नियमों की पालना नहीं हो रही। कई वाहन ऐसे हैं जो निर्धारित सीमा से भी ज्यादा समय बीत चुका है। कुछ ऑटो चालक तो बच्चों को इस तरह ले जाते हैं कि किसी भी समय हादसा हो सकता है। इन पर शिक्षा विभाग की सुरक्षित वाहन नीति का कोई असर ही दिखाई नहीं दे रहा है।
मंगलवार को शहर और छावनी में कुछ निजी स्कूलों के सामने ऐसे ही स्थिति दिखाई दी। पुराने कंडम वाहनों में बच्चों को ढोया जा रहा है। ऑटो में बच्चों को लाने ले जाने के लिए सुरक्षा नियमों का पालन नहीं हो रहा है। इसी प्रकार प्राइवेट वैन में भी ऐसी ही अनियमितताएं मिल रही हैं।
पहला मामला
फोटो32
कहीं सख्या अधिक तो कहीं लटक रहे थे विद्यार्थी
शहर में राजकीय बहुतकनीकी संस्थान के पास सड़क से कई निजी वाहन विद्यार्थियों को नियमों की अनदेखी कर ले जाते दिखे। इसी तरह एसए जैन कॉलेज के पास भी कई स्कूल ऑटो विद्यार्थियों को पीछे बैठाकर ले जा रहे थे। इन विद्यार्थियों को अंदर भी नहीं बैठाया था। इसी तरह कई निजी वाहन विद्यार्थियों को अंदर बैठाकर ले जा रहे थे लेकिन वाहन के अंदर विद्यार्थियों की संख्या ज्यादा थी। सरकारी विभागों की ओर से हादसे होने पर ही कोई कार्रवाई की जाती है, लेकिन ज्यादा निजी वाहन बिना नियम पूरे किए ही बच्चों को लेकर जाते हैं।
फोटो- 33, 34, 35
दूसरा मामला
कंडम वाहनों में ढाे रहे विद्यार्थी
सुरक्षित वाहन पॉलिसी के तहत कार्रवाई हुई तो स्कूलों ने वाहनों की फिटनेस ठीक कराने पर जोर दिया। मगर प्राइवेट वाहनों पर अभी तक ध्यान नहीं दिया है। मंगलवार को अंबाला छावनी में भी कुछ स्कूलों के बाहर कंडम गाड़ियां खड़ी दिखाई दी। इनमें बच्चों को लाने ले जाने का काम किया जा रहा है। इसी प्रकार जिन वैन से बच्चों को ले जाया जा रहा है उसमें भी क्षमता से अधिक बच्चों को बैठा देखा जा सकता है। इन वाहनों को लेकर स्कूल प्रबंधक यह कहकर पल्ला झाड़ लेते हैं कि यह प्राइवेट वाहन हैं और अभिभावकों की तरफ से इनमें बच्चों को भेजा जा रहा है। मगर बच्चों का सफर इनमें कितना सुरक्षित है इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
स्कूल के छह वाहनों की जांची फिटनेस
प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण अंबाला सचिव सुशील कुमार ने द एसडी विद्या स्कूल के छह वाहनों की फिटनेस जांची। यह सभी वाहन फिट मिले। सचिव सुशील कुमार ने कहा कि सुरक्षित वाहन पॉलिसी के तहत स्कूल बसों के दस्तावेज और फिटनेस की जांच के लिए विशेष अभियान चलाया है। इस अभियान के तहत 28 फरवरी तक सभी स्कूली वाहन नियमों को पूरा करना सुनिश्चित करें। इसी कड़ी में छावनी एसडी विद्या स्कूल के छह वाहनों को चेक किया ताे वे फिट मिले।
वाहनों को नियमानुसार करें दुरुस्त
आरटीए सचिव ने बताया कि परिवहन आयुक्त हरियाणा के निर्देशानुसार जिले के सभी विद्यालयों की सुरक्षित वाहन पॉलिसी के अंतर्गत स्कूल बसों व वाहनों के कागज और उनकी फिटनेस चेकिंग का कार्य शुरू किया गया। सभी विद्यालय संचालकों से अनुरोध किया जा रहा है कि स्कूल संचालक अपने स्कूल बसों और वाहनों के दस्तावेज पूरे करें। स्कूल बसों को चेक करने वाली जांच टीमों का सहयोग भी करें।