फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेनाकर्मी की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दोसड़का से ससुराल लौट रहे सेना के जवान की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा बराड़ा-दोसड़का मार्ग स्थित सिंबला गांव के मोड़ के पास हुआ। बलविंद्र सिंह की कार को अज्ञात कार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही कार गड्ढे में जा गिरी। हादसे में कार बुरी तरह से पिचक गई और जवान बलविंद्र कार में ही फंस गया। सूचना मिलते ही बराड़ा पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों की मदद से चालक को कार से निकाला गया। एमएम मेडिकल कॉलेज मुलाना अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बलविंद्र सिंह का हाल ही में कलकत्ता से जम्मू तबादला हुआ था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार करनाल के बरास निवासी बलविंद्र सिंह दोसड़का में अपनी ससुराल में आया हुआ था। पत्नी डिंपल ने बताया कि मंगलवार को उसके पति बलविंद्र दोसड़का से बराड़ा किसी काम से आए थे। इसी दौरान बराड़ा के बाद बलविंद्र ने मेरे भाई और मुझे भी यहीं बुला लिया था। हम भी अपनी गाड़ी में बराड़ा पहुंच गए। यहां से खाना खाने के बाद दोपहर करीब 12 बजे वह वापस दोसड़का की ओर अपनी-अपनी गाड़ियों में चल दिए। आगे बलविंद्र की गाड़ी थी और पीछे मैं अपने भाई के साथ कार में बैठी थी। जैसे ही बलविंद्र की कार सिंबला गांव के श्री हनुमान मंदिर पास पहुंची तो पीछे से आ रही कार ने उसकी कार को टक्कर मार दी। हादसे को अंजाम देकर आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया। डिंपल ने बताया कि जल्दबाजी में हम कार का नंबर नोट नहीं कर सके। टक्कर लगते ही बलविंद्र सिंह की कार सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। इस हादसे में कार बुरी तरह से पिचक गई। बराड़ा पुलिस ने बलविंद्र के साले दोसड़का निवासी की दलजीत सिंह की शिकायत के आधार पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार और कार चालक की तलाश शुरू कर दी। जांच अधिकारी बबली ने बताया कि पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें