फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: लेफ्टिनेंट कर्नल के घर चोरी के बाद सेना सतर्क, लगाया पुलिस का पहरा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। सैन्य क्षेत्र में अफसरों व जवानों के क्वार्टर पिछले पांच माह से चोरों के निशाने पर है। चोर एक के बाद एक तीन बड़ी वारदातों को अंजाम दे चुके हैं बावजूद अभी तक आरोपी पुलिस की पहुंच से दूर है। 19 अक्तूबर को लेफ्टिनेंट कर्नल के सरकारी आवास में चोरी के बाद आग लगाने का मामला सामने आने के बाद सेना अलर्ट हो गई है।
विज्ञापन

सैन्य क्षेत्र में अफसरों व जवानों के क्वार्टरों से आसपास जवानों का पहरा लगाया गया। संदिग्ध लोगों से जवान जानकारी ले रहे हैं और बिना अनुमति किसी को भी सैन्य क्षेत्र में जाने नहीं दिया जा रहा है। सभी से हेलमेट डालने की अपील की जा रही है। उधर, सुरक्षा एजेंसियों भी अलर्ट पर है। सैन्य क्षेत्र में गश्त की जा रही है। हैरानी की बात यह है कि चोर सीसीटीवी फुटेज में कैद होने के बावजूद भी इलाका पुलिस व सेना पुलिस की पहुंच से दूर है।



सैन्य क्षेत्र में यह हो चुकी चोरी की वारदात

- दिवाली के कार्यक्रम में गए लेफ्टिनेंट कर्नल के सरकारी आवास से 19 अक्तूबर को 10 लाख का सोना चुराने के बाद चोर ने आग लगा दी थी। चोरों ने हार्डिंग लेन में लेफ्टिनेंट कर्नल के सरकारी आवास को निशाना बनाया था।
विज्ञापन

- 9 अक्तूबर को सेना के कॉनवे पार्क स्थित दो क्वार्टरों में चोरों ने सेंध लगा दी थी। चोरों ने श्रीनगर में तैनात हवलदार व अंबाला में तैनात नायब सूबेदार के क्वार्टर को निशाना बनाया था। दोनों जगह से ढाई लाख रुपये के आभूषण व आठ हजार रुपये की नकदी ले गए। अंबाला कैंट थाना पुलिस ने पीड़िता सुनीता पटेल व नायब सूबेदार कुलवीर सिंह की तहरीर पर मामला मामला दर्ज कर लिया।
- 20 जून को चोरों ने सैन्य क्षेत्र के आरएस एन्क्लेव में एक साथ मेजर, लेफ्टिनेंट कर्नल सहित पांच सेना अफसरों के क्वार्टरों में सेंध लगाई थी। जबकि इस जगह पर मुख्य गेट पर 24 घंटे जवानों का पहरा रहता है। यहां तक कि दीवारों पर कंटीली तारें सहित सीसीटीवी से नजर रखी जाती है।



सीसीटीवी में कैद हो चुके चोर, पुलिस की पकड़ से दूर

सैन्य क्षेत्र के 9 अक्तूबर को सेना के कॉनवे पार्क व 20 जून को आरएस एन्क्लेव में सेंध लगाने वाले दोनों चोर सीसीटीवी में कैद हो गए थे। यहां तक कि 20 जून को चोरी करने वाले अज्ञात चोर का पोस्टर जारी कर पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम भी रख दिया था। बावजूद पुलिस चोर तक नहीं पहुंच पाई है। यहां तक कि सैन्य क्षेत्र स्थित सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस ने आरोपी के पोस्टर भी चस्पा किए थे।


सैन्य क्षेत्र में चोरी करने वालों की तलाश की जा रही है। सैन्य क्षेत्र में जाने वाले सभी रास्तों पर भी गश्त बढ़ाई गई है। जल्द ही आरोपी को काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

सुखबीर, चौकी प्रभारी, रजिमेंट बाजार

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें