अंबाला। ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने छावनी के बिजली उपभोक्ताओं को सौगात दी है। क्षेत्र में बिजली व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए मच्छौंडा में नए मच्छौंडा सब डिवीजन की स्थापना को मंजूरी प्रदान कर दी गई है। इसकी सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं और जल्द कार्यालय शुरू कर दिया जाएगा।
ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने बताया कि अंबाला-दिल्ली रेलमार्ग के पार वाले मच्छौंडा, चंद्रपुरी, सुंदरनगर, शाहपुर, शिवाला मंडी, साईं का बाग, गुलाब मंडी, दुधला मंडी, हिम्मतपुरा, पीएनटी कॉलोनी और गांव बाड़ा सहित कई क्षेत्रों के हजारों उपभोक्ताओं को इसका सीधा लाभ मिलेगा। अब तक इन इलाकों के लोगों को बिजली बिल और शिकायतों के समाधान के लिए कई किलोमीटर दूर जीटी रोड पार कर 12 क्रॉस रोड स्थित सब डिवीजन नंबर एक में आना पड़ता था।
नया सब डिवीजन बनने से जनता को स्थानीय स्तर पर ही राहत मिलेगी और नया स्टाफ भी तैनात किया जाएगा।