फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: नकली उत्पाद बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणगढ़। नंदुवाली गांव में नामी कंपनियों के नकली कॉस्मेटिक उत्पाद बनाने वाली अवैध फैक्टरी का भंडाफोड़ हुआ है। ड्रग कंट्रोलर ऑफिसर व पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर आरोपी सुरेश कुमार को मौके पर काबू कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, इस फैक्टरी से भारी मात्रा में पॉन्ड्स फेसवॉश, क्लिनिक प्लस शैम्पू, डव शैम्पू, ग्लो एंड लवली की बोतलें, ढक्कन व तैयार बोतलें बरामद हुए। साथ ही भारी मात्रा में कच्चा माल भी बरामद हुआ।
आरोपी हिंदुस्तान यूनिलीवर जैसे कंपनियों के नाम पर यह बनाने का काम कर रहे थे। पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपी पहले भी इस तरह के मामलों में संलिप्त रहा है।
विज्ञापन

ड्रग कंट्रोलर हेमंत ने बताया कि नंदुवाली गांव में चोरी-छिपे बड़े स्तर पर बिना लाइसेंस के नकली और मिलावटी कॉस्मेटिक उत्पाद तैयार किए जाने की सूचना मिली थी। जो मानव त्वचा के लिए बेहद खतरनाक हो सकते हैं। सूचना के आधार पर शनिवार को पुलिस के साथ मिलकर दबिश दी थी। दबिश के दौरान मौके पर मौजूद सुरेश कुमार को अवैध रूप से कॉस्मेटिक उत्पादों का निर्माण करते हुए पकड़ा है। आरोपी कोई लाइसेंस और वैध दस्तावेज नहीं दिखा पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें