फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: पानी के टैंकर के लिए पोर्टल पर करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। गर्मी बढ़ते ही शहर के कई क्षेत्रों में पानी की किल्लत हो रही है। पिछले दिनों भी यह समस्या देखने में आई थी। पहले कॉलोनी व सेक्टर के लोग जनस्वास्थ्य विभाग से पानी के लिए टैंकर मंगवा लेते थे, लेकिन इस बार विभाग से लोगों को टैंकर लेने के लिए पोर्टल पर आवेदन करना होगा।
विज्ञापन

इसके बाद ही उनको टैंकर मिलेगा। लेकिन गर्मी में टैंकर तुरंत ही चाहिए होते हैं, ऐसे में लोगों को टैंकर लेने के लिए परेशानी झेलनी पड़ेगी।
बीते दिनों वार्ड-10 में पीने के पानी की सप्लाई प्रभावित हुई थी। इस वजह से पार्षद मिथुन वर्मा की सहायता से टैंकर मंगवाया गया। पार्षद मिथुन वर्मा ने बताया कि पहले विभाग की ओर से बिना आवेदन के ही टैंकर भेज दिया जाता था, इस बार पोर्टल पर आवेदन करने पर ही टैंकर मिलेगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें