फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala: "पाकिस्तान को जाता था सिंधु नदी का 80 प्रतिशत जल, पानी के लिए तरसते रहे भारत के खेत, जवाब दे कांग्रेस"

Tue, 10 Jun 2025 04:29 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला

सार

मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस पर हमला बोला है। उन्होंने कांग्रेस के ऐतिहासिक फैसलों को लेकर पूर्व प्रधामंत्री जवाहर लाल नेहरू से लेकर इंदिरा गांधी की आलोचना की है। डिटेल में पढ़ें खबर...
विज्ञापन
अनिल विज, ऊर्जा, परिवहन और श्रम मंत्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन और श्रम मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर तीखा हमला किया। उन्होंन कहा कि राहुल गांधी ने कहा था कि भाजपा 2047 के सपने बेच रही है। इसके जवाब में विज ने आजादी के बाद 70 वर्षों में कांग्रेस के कार्यों पर सवाल उठाए।
विज्ञापन


कांग्रेस के ऐतिहासिक फैसलों पर विज की आलोचना

विज ने आरोप लगाया कि सिंधु नदी, जो हमारी सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहर है, उसका 80 प्रतिशत पानी कांग्रेस के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने पाकिस्तान को दे दिया, जबकि भारत के खेत पानी के लिए तरस रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कश्मीर में अनुच्छेद 370 लागू किया, जिसके कारण कश्मीर भारत का अभिन्न अंग होने के बावजूद अलग-थलग दिखाई दिया। विज ने यह भी दावा किया कि जब भारतीय सेना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में आगे बढ़ रही थी, तब नेहरू ने संयुक्त राष्ट्र में जाकर युद्धविराम करवा दिया।

इंदिरा गांधी के कार्यकाल पर सवाल

विज ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि इंदिरा गांधी ने संविधान को कुचलते हुए देश में आपातकाल लागू किया और लगभग डेढ़ लाख लोगों को जेल में डालकर उनकी जबरन नसबंदी करवाई। विज ने कहा कि यह कांग्रेस का इतिहास है।
विज्ञापन


भाजपा की उपलब्धियों का बचाव

कांग्रेस द्वारा भाजपा के 11 साल की उपलब्धियों पर टिप्पणी के जवाब में विज ने कहा कि इन 11 वर्षों में भारत की जीडीपी ने जापान को पीछे छोड़ते हुए विश्व में चौथा स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन




ये भी पढ़ें: हिसार एयरपोर्ट: जल्द ही जयपुर, अहमदाबाद और जम्मू के लिए होंगी हवाई सेवाएं शुरू, सीएम नायब सैनी की बड़ी घोषणा
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें