मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा संसद में ऑपरेशन सिंदूर को लेकर जो बहस चल रही है। उसमें भाजपा भारत की तरफ से खेल रही है और कांग्रेस पाकिस्तान की तरफ से खेल रही है।
लोकसभा में 20-20 मैच हुआ है। इसमें भारत की तरफ से भारतीय जनता पार्टी व उसकी सहयोगी पार्टी खेल रही है और पाकिस्तान की तरफ से कांग्रेस व उसकी सहयोगी पार्टियां खेल रही हैं। सारा हिंदुस्तान देख रहा है, हमें नतीजा भी मालूम है कि इसमें जीत भी भारत की ही होगी। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने ऑप्रेशन सिंदूर को लेकर लोकसभा में पक्ष और विपक्ष की जोरदार बहस पर पत्रकारों को प्रतिक्रिया देते हुए यह बयान दिया है।
विज्ञापन
आतंकी हमले पर प्रतिक्रिया
ऑपरेशन महादेव के दौरान श्रीनगर में हुई मुठभेड़ में पहलगाम आतंकी हमले में शामिल मास्टरमाइंड सुलेमान शाह उर्फ मूसा भी इस मुठभेड़ में मारा गया। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री अनिल विज ने कहा कि हमारे देश की सरकार संकल्पउबद्ध है। देश की अस्मिता पर हमला करने वालों को छोड़ नहीं जाएगा।
पहलगाम के आतंकी हमले का बदला पाकिस्तान से भी लिया गया है क्योंकि लगातार ऐसे समाचार आते रहते हैं कि हिंदुस्तान में जो आतंकवाद गतिविधियां होती हैं, वह पाकिस्तान द्वारा करवाई जाती हैं। ये जो आतंकवादी और पाकिस्तानी सेना है, इनमें इतना ही फर्क है कि पाकिस्तान सेना वर्दी में होती है और आतंवादी बिना वर्दी के होते हैं। भारत सरकार ने पाकिस्तान को भी सबक सिखा दिया है और आतंकवादियों को भी सबक सिखा दिया है।