निकलसन रोड पर कपड़ों के शोरूम के साथ रखे ट्रांसफार्मर में आग लगने के बाद निकलती हुई चिंगारी: सो
- फोटो : rs pura news
अंबाला। निकलसन रोड स्थित रि-पब्लिक शोरूम के साथ वाली गली में सोमवार को अचानक ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। चिंगारियों की आवाज सुनकर आसपास के दुकानदार भी सहम गए। गनीमत यह रही है कि चंद सेकेंड के बाद ही बिजली गुल होने पर आग बुझ गई।
सूचना पाकर दमकल विभाग की गाड़ी भी मौके पर पहुंची। इस शॉर्ट सर्किट से आसपास के दुकानों की बिजली गुल हो गई। ट्रांसफर के साथ ही ब्रांडेड कपड़ों के शोरूम होने के कारण दुकानदार सहमे हुए थे कि कहीं उनके शोरूम तक न पहुंच जाए। देखते ही देखते बाजार में लोगों का जमावड़ा लग गया था। संवाद