फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृहमंत्री से जनता दरबार में लगाई न्याय की गुहार

विज्ञापन
गृहमंत्री से मिलने के लिए रेस्ट हाउस अंबाला छावनी में लगी कतार - फोटो : Ambala
विज्ञापन
गृहमंत्री अनिल विज का छावनी रेस्ट हाउस में करीब सवा साल बाद जनता दरबार लगा। विज से न्याय की आस में प्रदेशभर से लोग छावनी रेस्ट हाउस में पहुंचे। हाल यह थे कि विज से सबसे पहले मिलने की उम्मीद में लोग छावनी रेस्ट हाउस में सुबह 6 बजे ही पहुंचने लगे थे। विज के पास सबसे ज्यादा शिकायतें पुलिस विभाग की आईं।
विज्ञापन

सैकड़ों लोगों ने पुलिस के प्रति अलग-अलग तरह से अपनी नाराजगी व्यक्त की। किसी ने गलत केस में फंसाने तो किसी ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने के आरोप पुलिस पर जड़े। प्रदेशभर से आए सैकड़ों लोगों की शिकायतों को सुनते हुए विज ने उन्हें संबंधित अधिकारियों को मार्क कर किया। साथ ही इन सभी शिकायतों के समाधान के निर्देश भी दिए। इतना ही नहीं कुछ शिकायतों को मौके पर ही समाधान भी करवाया गया।
इस तरह आई शिकायतें
जनता दरबार के दौरान नूहं जिले के गांव किरा निवासी धर्मवीर सिंह ने अपनी लिखित शिकायत के माध्यम से गृहमंत्री को अवगत करवाया कि गांव के ही रहने वाले जितेंद्र कुमार जोकि निवर्तमान सरपंच है से मौखिक रजामंदी के साथ जमीन (प्लॉट) की अदला-बदली करने की बात हुई थी। इसके तहत जितेंद्र ने अपने प्लॉट संबंधित जमीन का कब्जा भी दे दिया था। धर्मवीर ने बताया कि जब मैं उस जमीन पर मकान निर्माण करने लगा तो जितेंद्र ने अपने कई साथियों के साथ मिलकर मेरे साथ मारपीट की। इस घटना में मेरी पत्नी चंद्रवती भी घायल हो गई। पुलिस में शिकायत देने के बावजूद आजतक कोई कार्रवाई नहीं हुई। गृहमंत्री ने एसपी नूहं को तुरंत मामले में जांच और एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

गुरुग्राम की सरोज भी पहुंची
गुरुग्राम जिले के गांव सरहोल निवासी सरोज सारवान ने अपनी शिकायत में बताया कि मेरा गांव में अपना मकान है। पड़ोस में रहने वाले सतीश कुमार ने नगर निगम में मेरे मकान संबंधित जमीन को पंचायती जमीन बताया है। इसी कारण वह मकान का जीर्णोद्धार नहीं होने दे रहा। इस मामले में नगर निगम के अधिकारियों द्वारा कोई उचित कार्रवाई नहीं की जा रही।
पानीपत के संदीप ने भी पुलिस के प्रति जताई नाराजगी
पानीपत निवासी संदीप कुमार ने अपनी शिकायत में बताया कि मैंने पानीपत में गाड़ियों से संबंधित वर्कशॉप में काम कर रखा है। संबंधित मालिक को मैंने सारा किराया और बिजली के बिल की अदायगी भी कर दी है, लेकिन मालिक ने मेरी वर्कशॉप में तोड़फोड़ की, जिसकी शिकायत मैंने पुलिस में दर्ज कराई, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
सोनीपत से आई निशा ने रिज्वाइनिंग करवाने की लगाई गुहार
सोनीपत निवासी निशा ने बताया कि मैं तकनीकी शिक्षा संस्थान में अनुबंध आधार पर लेक्चरर लगी हुई हूं। निर्धारित मापदंडों के तहत मातृत्व अवकाश लिया था, लेकिन अब मेरी रिज्वाइनिंग नहीं ली जा रही।
शाहाबाद की कौशल्या ने अतिक्रमण की दी शिकायत
कुरुक्षेत्र के शाहाबाद निवासी कौशल्या देवी ने पड़ोसी के द्वारा गली में अतिक्रमण किए जाने की शिकायत रखी। गृहमंत्री ने शहरी स्थानीय विभाग के डायरेक्टर को शिकायत मार्क करते हुए रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।
झज्जर के सारा गांव से पहुंचे ग्रामीण
झज्जर जिले के सारा गांव से आए लोगों ने एक मामले में संलिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी न होने बारे शिकायत की। गृह मंत्री ने एसपी झज्जर को मामले की जांच कर 10 दिन के अंदर रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए।
मौसी ने जहर देकर मां को मारा, पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई
कनीना से आए एक मामले में शिकायतकर्ता बेटे ने कहा कि मेरी मां का अपनी बहन के साथ पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। मौसी व अन्य ने मेरी मां को जहर देकर मार दिया। मामले में किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। गृह मंत्री ने इस मामले में एसपी को एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट देने के आदेश दिए।
पुलिस कर्मी ने टाइल लेकर नहीं दिए दुकानदार को पैसे
कुरुक्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस कर्मी द्वारा टाइलों की खरीद करने के बावजूद राशि का भुगतान न करने बारे में शिकायत दी। इस पर विज ने पूरे मामले की जांच कर पुलिस कर्मी के खिलाफ कार्रवाई के आदेश एसपी को दिए।
अलग-अलग जिलों से आए लोगों ने इस तरह रोया दुखड़ा
पलवल से आए अरबीना और अन्य लोगों ने दुष्कर्म के एक मामले में पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न करने बारे, पानीपत निवासी तसलीम ने अपनी शिकायत में पुलिस कर्मी मनीषा व उसके पति द्वारा उसके साथ मारपीट करने, छेड़छाड़ करने की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई है लेकिन आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने और उसी के खिलाफ मामला दर्ज करने के आरोप लगाए। झज्जर जिले के छारा निवासी कृष्ण कुमार ने एक मामले में संलिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी न होने बारे में शिकायत दी।
छावनी से आए दो लोगों को दी आर्थिक मदद
अंबाला छावनी निवासी घनश्याम ने बताया कि पत्नी गंभीर रूप से बीमार है। मेरे पास इलाज करवाने के लिए पैसे नहीं हैं। गृहमंत्री ने 25 हजार रुपये की मदद करने का आश्वासन दिया। इसी प्रकार गत दिनों अंबाला छावनी में एक घर की छत गिरने के कारण मकान मालिक द्वारा आर्थिक सहायता की गुहार लगाई। गृहमंत्री ने इस मामले में भी 10 हजार रुपये की राशि स्वीकृत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें