फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशबूदार गुलाल से गुलजार हुए बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
रंगों के पर्व होली से पहले ही बाजार ग्राहकों से गुलजार हो गए हैं। ग्राहकों को लुभाने के लिए बाजार में रंगों की दुकान सज गईं हैं। रंग, अबीर के साथ पिचकारी और मुखौटों से बाजार सजे हैं। मोदी और योगी के साथ डोरेमोन, मोटू-पतलू, बैनटेन, छोटा भीम के मुखौटे बच्चों को अपनी ओर खूब आकर्षित कर रहे हैं। बाजार में हर तरफ पिचकारी ही नजर आ रही हैं। होली में इस बार त्योहार पर हर्बल गुलाल की डिमांड देखी जा रही है। होली पर्व पर रंग, पकवान और नए कपड़ों का खास महत्व रहता है। इसीलिए होली का रंग अब अंबाला शहर की कपड़ा मार्केेट पर भी चढ़ने लगा है। कोरोना के बीच बाजार में जमकर भीड़ देखी जा रही है। पर्व को लेकर थोक व्यापारियों से लेकर छोटे कारोबारियों तक ने पूरी तैयार कर ली है, ताकि ग्राहक किसी भी हाल में खाली न जाए।
विज्ञापन

15 से 600 रुपये की पिचकारी
होली के त्योहार में बच्चों के लिए इस बार बाजार में 15 रुपये से लेकर 600 रुपये तक की पिचकारी मिलेगी। रंग-बिरंगी और कार्टून वाली पिचकारियां बच्चों को अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं। इस बार वाटर टैंक पिचकारी छोटे बच्चों द्वारा खूब पसंद की जा रही है।
स्मॉक सिलिंडर आकर्षण का केंद्र
होली पर इस बार स्मॉक सिलिंडर भी खूब बिक रहा है। इसकी खासियत है कि जैसे ही सिलिंडर को स्टार्ट किया जाएगा। इसमें गुलाल के अलग-अलग तरह के रंग निकलेंगे जो देखने में बहुत सुंदर होंगे। स्मॉक सिलिंडर बाजार में तीन साइज में उपलब्ध हैं। इनकी कीमत 120 रुपये से लेकर 900 रुपये तक है। वहीं, बैलून भी 10 रुपये से लेकर 150 रुपये, स्नो स्प्रे 50 रुपये से लेकर 500 रुपये, गुलाल 30 रुपये से लेकर 1600 रुपये तक मिल रहे हैं।
विज्ञापन

राजस्थानी पगड़ी और विग की भी डिमांड
बच्चों और बड़ों के लिए होली खेलने के लिए राजस्थान की पगड़ी व सिर को साफ रखने के लिए बालों की विग भी खूब बिक रही है, वहीं इस बार बाजार में गिफ्ट पैक भी उपलब्ध हैं। इनकी कीमत 380 रुपये, 400 रुपये और 900 रुपये है। पैक के अंदर सूखा गुलाल, गीला रंग, टी-शर्ट, पिचकारी, बालों की विग, फेस मास्क सहित होली के त्योहार में प्रयोग होने वाली अन्य वस्तुओं को भी शामिल किया गया है।
केशों के फूल
वहीं इस बार होली पर बाजार में केशों के फूल नाम से नई आइटम आई है। राम बाजार के होली के सामान के विक्रेता दीपक गुप्ता ने बताया कि केशों के फूलों की बहुत डिमांड है। इन फूलों को रात को पानी में भिगोकर रखा जाता है। इसके बाद इन फूलों से गहरा रंग निकलता है। ये फूल विभिन्न रंगों में उपलब्ध हैं।
स्किन का रखें ख्याल
बाजार में तरह-तरह के रंग आ रहे हैं। इसमें कुछ रंग स्किन के लिए खतरनाक हो सकते हैं। इसलिए ऐसे रंगों का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। इन रंगों से शरीर पर लाल रंग के दाने हो जाते हैं। इनमें खुजली के साथ पानी की समस्या गंभीर रूप धारण कर सकती है।
विज्ञापन

-डॉ. मंदीप सिंह कोहली, चर्म रोग विशेषज्ञ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें