फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीस बढ़ोतरी पर आक्रोशित अभिभावकों का स्कूल के बाहर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। अंबाला-दिल्ली हाईवे स्थित इंडियन पब्लिक स्कूल प्रबंधन और विद्यार्थियों के बीच चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। फीस बढ़ोतरी से गुस्साए अभिभावक भारी संख्या में शुक्रवार को स्कूल गेट पर जमा हो गए और जमकर नारेबाजी की। स्कूल प्रबंधन ने मोहड़ा चौकी से पुलिस को बुलाया। दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक अभिभावक स्कूल के गेट पर डटे रहे। अभिभावकों ने मैनेजमेंट पर मनमानी करने के आरोप लगाए।
विज्ञापन

उनका कहना है कि पहले ही कोरोना ने कमर तोड़ दी थी, अब फीस बढ़ाने के नाम पर अचानक से डबल भार डाल दिया। अभिभावक गुरजिंद्र सिंह, जगदीश, गुरप्रीत सिंह आदि का कहना है कि बच्चे की फीस पांचवीं कक्षा में 3500 रुपये थी, लेकिन छठी कक्षा में फीस बढ़ाकर 5500 रुपये कर दी। 10 प्रतिशत फीस बढ़ाने की बात बोलते हुए सीधा दो हजार रुपये बढ़ा दिए। ऐसे में परिवार का पूरा बजट बिगड़ गया है। लंबे समय से छात्र स्कूल में पढ़ रहे हैं तो मैनेजमेंट को भी उनकी समस्या को सुनकर उसका समाधान करना चाहिए। अभिभावकों का आरोप है कि स्कूल प्रबंधन से बात करनी चाही तो उन्होंने कोई सुनवाई नहीं की। जैसे ही वह स्कूल के बाहर आए तो भीतर से गेट पर ताला जड़ दिया। पुलिस को भी मौके पर बुलाकर अभिभावकों के संग सही व्यवहार नहीं किया जा रहा है।
पुलिस पहरे के बीच स्कूल के भीतर जाकर मिले अभिभावक
मामला बिगड़ते देखकर स्कूल प्रबंधन मुख्य गेट पर अभिभावकों की समस्या सुनने पहुंचे। जहां उन्होंने अभिभावकों को समझाते हुए बातचीत के लिए राजी किया। साथ ही पुलिस पहरे के बीच सैकड़ों की संख्या में अभिभावकों को स्कूल के भीतर बुलाकर बातचीत की। प्रबंधन ने आश्वासन दिया कि वह फीस कम करने को लेकर मैनेजमेंट कमेटी की बैठक बुलाएंगे, तब जाकर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। दो घंटे तक अभिभावकों का हंगामा चला। स्कूल प्रशासन के समझाने के बाद अभिभावक शांत होकर अपने घरों को लौट गए थे।
किशन कुमार, सब इंस्पेक्टर मोहड़ा चौकी
फार्म छह में जो फीस भरी थी उसी के तहत फीस में बढ़ोतरी हुई थी। अचानक बढ़ी फीस को लेकर कुछ अभिभावकों ने रोष जताया था। बाद में उन्हें समझा दिया गया कि बढ़ी हुई फीस को कम करने का प्रयास किया जाएगा। इस संबंध में मैनेजमेंट की बैठक के बाद निर्णय लिया जाएगा। पुलिस को उनके द्वारा पहले ही बुला लिया गया था।
विज्ञापन

रजनीश, चेयरमैन, आईपीएस स्कूल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें