फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिगड़ी अस्पताल की पार्किंग व्यवस्था, तीमारदार परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा 9 मई को छावनी नागरिक अस्पताल में अटल कैंसर टर्सरी केयर सेंटर के होने वाले शुभारंभ के कारण पार्किंग बंद होने से मरीज व तीमारदारों के लिए परेशानी बढ़ गई है। स्थिति यह बन गई है कि वाहनों को अस्पताल के गेट पर ही रोककर अंबाला-दिल्ली हाईवे किनारे खड़ा करवाया जा रहा है। इस कारण वाहनों की इतनी कतारें लग रही हैं कि कई वाहन हाईवे तक पहुंच जाते हैं।
विज्ञापन

हालांकि, सिक्योरिटी गार्ड सहित पुलिस भी यहां तैनात है। मरीज को लाने के बाद दूर-दर तक वाहन खड़ी करने की जगह नहीं मिलती। इसी कारण शुक्रवार को मरीज व उनके तीमारदार सिक्योरिटी गार्ड से पार्किंग न करने को लेकर उलझते दिखाई दिए। तीमारदारों का कहना था कि व्यवस्था बनाना अच्छा काम है, लेकिन पार्किंग की भी वैकल्पिक व्यवस्था करनी चाहिए थी।
एंबुलेंस में टीमों ने चेकिंग कर जांची व्यवस्था
शुभारंभ कार्यक्रम से पहले स्वास्थ्य विभाग भी अपनी कमर कसता हुआ दिखाई दिया। विभाग अस्पताल से लेकर एंबुलेंस में भी कर्मियों को देखकर उसे पूरा करते हुए दिखाई दिया। कर्मचारियों की टीम सभी एंबुलेंस की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें