फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: आम्रपाली एक्सप्रेस का इंजन फेल, 50 मिनट प्लेटफार्म सात पर खड़ी रही ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। कटिहार से अमृतसर जा रही आम्रपाली एक्सप्रेस का अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर इंजन फेल हो गया। सूचना मिलते ही तुरंत लोको शेड से संपर्क करके दूसरे इंजन का इंतजाम किया गया। इस दौरान लगभग 50 मिनट तक ट्रेन प्लेटफार्म नंबर सात पर ही खड़ी रही। यह समस्या क्यों हुई थी, इसकी जानकारी भी यात्रियों को उद्घोषणा प्रणाली के माध्यम से नहीं दी गई और वह कभी टीटीई तो कभी गार्ड से पूछताछ करते नजर आए। इस संबंध में कुछ यात्रियों ने समस्या की जानकारी लेने के लिए सोशल मीडिया पर ट्रेन की फोटो भी अपलोड की थी।
विज्ञापन


12 बजे पहुंची थी ट्रेन
ट्रेन नंबर 15707 आम्रपाली एक्सप्रेस का अंबाला पहुंचने का समय सुबह 6:45 बजे का है, लेकिन ट्रेन पांच घंटे की देरी से दोपहर लगभग 12 बजे अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर पहुंची थी। पांच मिनट के ठहराव के बाद जैसे ही ट्रेन चलने लगी तो अचानक झटके से ट्रेन रुक गई और इसका इंजन तकनीकी खामी के कारण फेल हो गया। मामले की सूचना पहले ट्रेन के लोको पायलट ने कंट्रोल पर दी। इसके कुछ देर बाद स्टेशन और लोको लॉबी में तैनात अधिकारी मौके पर पहुंच गए। इस दौरान दूसरे इंजन का इंतजाम किया और उसे आम्रपाली एक्सप्रेस के साथ जोड़ा गया। ट्रेन लगभग 12:50 बजे गंतव्य की तरफ रवाना हो गई।

ऑप्रेटिंग विभाग से जानकारी मिली थी कि आम्रपाली का इंजन फेल हो गया था, इस वजह से ट्रेन लेट हो गई थी। दूसरा इंजन लगाकर ट्रेन को कुछ देर बाद गंतव्य की तरफ रवाना कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

- एनके झा, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें