फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: सेना अफसरों के क्वार्टरों के साथ-साथ राजेश ट्रेनों में भी चुराता था यात्रियों का सामान

Mon, 03 Nov 2025 02:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
सेना के अफसरों के घर चोरी करने वाला आरोपी राजेश: संवाद
विज्ञापन
अंबाला। सेना के अफसरों के सरकारी क्वार्टरों में सेंध लगाने के मामले में काबू 25 हजार का इनामी बदमाश राजेश ट्रेनों में भी चोरी की वारदात को अंजाम देता है। आरोपी पर जबलपुर जीआरपी थाने में मामला दर्ज है, इसके अलावा पुलिस ने जीआरपी से भी आरोपी राजेश का रिकॉर्ड मांगा है ताकि पता चल सके कि कहां-कहां मामले दर्ज है। पांच दिन के रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से सेना अफसरों के घर से चोरी हुए सामान की भी बरामदगी पर जोर दे रही है। प्राथमिक पूछताछ में आरोपी ने बताया है कि वह जेवरात व नकदी चुराता था। जेवरात को आधे दामों में बेच देता था। पुलिस सोना खरीदने वालों पर भी दस्तक दे सकती है। आरोपी ने अंबाला कैंट के सैन्य क्षेत्र स्थित आरएस एनक्लेव में 20 जून को मेजर, लेफ्टिनेंट कर्नल सहित पांच अफसरों के घर लाखों की चोरी के साथ तीन वारदात को अंजाम दिया था। अंबाला पुलिस आरोपी को मेरठ जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई थी। शनिवार को कोर्ट में पेश कर पांच दिन का रिमांड लिया है।
विज्ञापन


2015 में गारद के दौरान चल गई थी गोली

आरोपी ने बताया कि 2013 में वह सेना में सिपाही भर्ती हुआ था। 2015 में असम में पोस्टिंग था। उसकी गारद पर ड्यूटी लगी थी कि अचानक उसकी इंसास बंदूक से गोली चल गई थी। तभी से उसकी सर्विस खराब होती चली गई थी। 2023 में उसे जयपुर में भी लापरवाही बरतने पर मेडिकल के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था, तभी वह अस्पताल से भाग गया था। सेना ने उसे भगोड़ा घोषित कर रखा था। आरोपी की पत्नी भी एक बच्चे को लेकर दो माह बाद चली गई थी। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अंबाला आता था और वारदात को अंजाम देने के बाद ट्रेन से जयपुर तो कभी मेरठ लौट जाता था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें