फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: 82.63 करोड़ की डेयरी कॉम्प्लेक्स की महत्वाकांक्षी परियोजना अधर में

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। शहर के डेयरी क्षेत्र को आधुनिक रूप देने की कवायद ठंडे बस्ते में चली गई है। इस परियोजना को धरातल पर उतारने में समय लग रहा है। तीन माह पहले निकाय विभाग के निदेशालय में प्रशासनिक अनुमति के लिए भेजा गया प्रस्ताव लंबित पड़ा हुआ है।
विज्ञापन

ऐसे में स्थानीय स्तर पर कंपोजिट इंटीग्रेटेड डेयरी कॉम्प्लेक्स बनाने की योजना अधर में है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत न केवल आधुनिक डेयरी फार्म बनाया जाना था बल्कि पशुओं के लिए एक सर्व सुविधायुक्त पशु चिकित्सा अस्पताल और अन्य बुनियादी कार्य भी किए जाने थे। कंपोजिट इंटीग्रेटेड डेयरी कॉम्प्लेक्स की परियोजना पर 82.63 करोड़ रुपये खर्च किए जाने हैं। परियोजना की प्रशासनिक मंजूरी के लिए विभाग की ओर से 9 अप्रैल 2025 को स्थानीय निकाय निदेशालय को मामला भेजा गया था। निदेशालय की ओर से कुछ तकनीकी आपत्तियां उठाई गई थीं, जिनका विभाग ने विस्तृत जवाब तैयार कर 15 अक्टूबर 2025 को भेज दिया था, लेकिन तीन माह बीत जाने के बाद भी निदेशालय से हरी झंडी नहीं मिली है, ऐसे में निर्माण कार्य के लिए निविदा प्रक्रिया भी शुरू नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें